मोटोरोला का नया फोन, लॉन्च से पहले दिखा धांसू लुक, मिल सकती है 7000mAh की बैटरी, कैमरा भी तगड़ा
मोटोरोला का नया फोन आने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Motorola Edge 70 Fusion है। लॉन्च से पहले इसके फोटो सामने आए हैं, जिसमें इसके धांसू लुक को देखा जा सकता है। कुछ दिन पहले इसके स्पेक्स भी लीक हुए थे।

मोटोरोला का नया फोन आने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Motorola Edge 70 Fusion है। कुछ दिन पहले इस अपकमिंग फोन के करीब-करीब सारे स्पेसिफिकेशन लीक हो गए थे। हालांकि, इस लीक में फोन के रेंडर सामने नहीं आए थे। अब YTECHB ने इस फोन के फोटो शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शेयर किए गए फोटो में फोन के सिल्हाउट (ब्लैक) और कंट्री एयर शेड्स को दिखाया गया है। फोन तीन और कलर - ब्लू, सिर्फ, ओरिएंट ब्लू और स्पोर्टिंग ग्रीन में भी आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ये सभी कलर पैंटोन वैलिडेटेड हैं। रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी नायलॉन और लिनेन इंस्पायर्ड बैक पैनल देने वाली है। दिखने में यह फोन पिछले मॉडल्स से काफी ज्यादा अलग नहीं है। इसमें आपको ग्लॉसी सर्फेस वाला ग्लास मॉड्यूल मिलेगा। वहीं, सिल्हाउट वेरिएंट में कंपनी इसके चारों तरफ एक गोल्ड फ्रेम देने वाली है। फोन का फ्रंट मिनिमल बेजल्स वाला है और डिस्प्ले में आपको सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मिलेगा।

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का क्वॉड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 5200 निट्स का होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअपन देने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक की मानें, तो फोन 8जीबी रैम + 256जीबी और 12जीबी रैम + 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 देने वाली है। फोन की बैटरी 7000mAh की हो सकती है और यह 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की जहां तक बात है, तो ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UX पर काम करेगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8 GB






