12GB रैम वाले मोटोरोला फोन पर 2799 रुपये की छूट, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, डॉल्बी साउंड भी
Motorola Edge 60 Fusion अमेजन पर धांसू डील में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये थी। अब यह फोन 2799 रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ मोटोरोला एज सीरीज का धांसू फोन- Motorola Edge 60 Fusion अमेजन पर धांसू डील में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 1799 रुपये की छूट के बाद 23200 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। बैंक डिस्काउंट के साथ यह फोन टोटल 2799 रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। कंपनी इस फोन पर 1160 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 22 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन आकर्षक ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको धांसू कैमरा, 5500mAh की बैटरी और डॉल्बी साउंड मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED Endless Edge डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे रही है। इसका टच सैंप्लिंग रेट 360Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 7i भी देखने को मिलेगा। मोटोरोला के इस फोन का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है।
फोन 12जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट देखने के मिलेगा। कंपनी का यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा देखने के मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। यह फोन 5500mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन को मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन मिला है। खास बात है कि यह फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। फोन में दमदार साउंड के लिए कंपनी डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8 GB









