
लॉन्च प्राइस से ₹11 हजार सस्ता हुआ मोटोरोला का वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगी 125W की चार्जिंग, रैम 12GB
Motorola Edge 50 Pro अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सीधे 11 हजार रुपये सस्ता हो गया है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा देखने को मिलेगा। फोन IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की एज सीरीज का पॉप्युलर फोन- Motorola Edge 50 Pro अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सीधे 11 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35999 रुपये थी। अब फोन का यह वेरिएंट अमेजन पर 24999 रुपये का मिल रहा है। बैंक ऑफर में आपको 1 हजार रुपये फ्लैट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी इस फोन पर 1249 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फोन को आप एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला एज 50 प्रो 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला एज 50 प्रो 5G में 2712x1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक एक 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा देखने को मिलेगा। फोन IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।
इस फोन की बैटरी 4500mAh की है। यह बैटरी 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसमें आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black Beauty










