Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola Edge 50 Pro 5G with 125W Charge is now rupees 6000 cheaper from its launch price
वॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola फोन हुआ 6 हजार रुपये सस्ता, मिलेगी 125W की सुपरफास्ट चार्जिंग

वॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola फोन हुआ 6 हजार रुपये सस्ता, मिलेगी 125W की सुपरफास्ट चार्जिंग

संक्षेप: फ्लिपकार्ट की डील में 125W की चार्जिंग वाला मोटोरोला फोन लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है। यह फोन अंडरवॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसका सेल्फी कैमरा 50MP का है।

Mon, 17 Nov 2025 04:16 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। अगर आप सुपरफास्ट चार्जिंग, धांसू लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार कैमरा सेटअप वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Motorola Edge 50 Pro 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। खास बात है कि फ्लिपकार्ट की डील में यह फोन लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। मोटोरोला के इस फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 35999 रुपये थी।

अब यह फ्लिपकार्ट पर 29999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला एज 50 प्रो 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2712x1220 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.5K pOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए आपको इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। यह फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 दे रही है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:इंसानों से बेहतर लगा AI, बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक एक 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा ऑफर कर रही है। IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाले इस फोन की बैटरी 4500mAh की है। यह बैटरी 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। मोटोरोला का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसमें आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:दो महीने जियो होम फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB तक जेटा, जियो हॉटस्टार का भी मजा
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।