Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़MOTOROLA Edge 50 is now rupees 6000 cheaper from its original launch price
अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से सीथे ₹6 हजार कम हुई कीमत

अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से सीथे ₹6 हजार कम हुई कीमत

संक्षेप: पिछले साल लॉन्च हुआ अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola Edge 50 अपने लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। 

Wed, 12 Nov 2025 04:25 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला के फैन हैं और एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। पिछले साल लॉन्च हुआ अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाला Motorola Edge 50 अपने लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले पीक फज कलर वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये थी। यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर 21999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह डिवाइस और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED एंडलेस एज डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 दे रही है। यह फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 1 चिपसेट मिलेगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए तीन कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

ये भी पढ़ें:सैमसंग के टॉप 3 किफायती फोन, कीमत ₹10 हजार से कम, सबसे सस्ता ₹6799 का

फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है और इसमें दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।

ये भी पढ़ें:पूरे एक साल रिचार्ज कराने से छुटकारा, 50GB एक्सट्रा डेटा फ्री, 21 ओटीटी ऐप भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।