
₹4 हजार सस्ता हुआ डॉल्बी साउंड वाला Motorola का वॉटरप्रूफ 5G फोन, सेल्फी कैमरा 32MP का
संक्षेप: पिछले साल लॉन्च हुआ मोटोरोला का 5G फोन लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और डॉल्बी साउंड से लैस है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला एज सीरीज का धांसू फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। हम बात कर रहे हैं, Motorola Edge 50 Fusion 5G की। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये थी। फोन का यह वेरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर 4 हजार रुपये सस्ता यानी 18999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है। इसे आप एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी अपनी एज सीरीज के इस 5G फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप ऑफर कर रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस शामिल है। खास बात है कि फोन का अल्ट्रावाइड कैमरा मैक्रो लेंस का भी काम करता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे। फोन में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो भी दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Marshmallow Blue








