
गजब! 5510 रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह वॉटरप्रूफ 5G फोन, चौंका देगी कीमत, फीचर कमाल के
Motorola Edge 50 लॉन्च प्राइस से 5510 रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर 31 दिसंबर तक 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। इसकी बैटरी 5000mAh की है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला के फैन्स के लि बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ कंपनी की एज सीरीज का वॉटरप्रूफ फोन - Motorola Edge 50 लॉन्च प्राइस से 5510 रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 27999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 22489 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 31 दिसंबर तक 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह फोन 1124 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। कंपनी इस फोन में IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ कई शानदार फीचर दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
मोटोरोला एज 50 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 5 भी देखने को मिलेगा। फोन 8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 AE चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन वाले इस फोन में आपको IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग भी मिलेगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में दमदार साउंड के लिए कंपनी स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Pantone Poinciana












