32MP के सेल्फी कैमरे वाला मोटोरोला फोन हुआ 6 हजार रुपये सस्ता, चौंका देगी नई कीमत

Mar 08, 2026 04:43 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola Edge 50 5G अपने लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये कम हो गई है। फोन पर 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे यह फोन करीब 6 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। 

32MP के सेल्फी कैमरे वाला मोटोरोला फोन हुआ 6 हजार रुपये सस्ता, चौंका देगी नई कीमत

32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे वाला मोटोरोला का धांसू फोन- Motorola Edge 50 5G अपने लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च से वक्त फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये थी। अब यह फोन 5009 रुपये सस्ता हो गया है। अमेजन इंडिया पर यह अब 22,900 रुपये में मिल रहा है। 12 मार्च तक फोन पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन करीब 6 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

फोन पर 1149 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को शानदार ईएमआई स्कीम में भी खरीद सकते हैं। कंपनी का यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

मोटोरोला एज 50 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 5 भी देखने को मिलेगा। फोन 8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 AE चिपसेट दिया गया है।

Motorola

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है।

यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन वाले इस फोन में आपको IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग भी मिलेगी। फोन में दमदार साउंड के लिए कंपनी स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन दो कलर ऑप्शन जंगल ग्रीन और पैंटोन पीच फज में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।