आ गया Motorola का 'लोहालाट' फोन, फुल वॉटरप्रूफ; गिरने पर टूटेगा भी नहीं
Motorola Edge 2026 बाजार में धूम मचाने आ गया है। अगर आप भी मजबूत बॉडी और वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन में डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर सब दमदार है। देखें कीमत और खासियत

Motorola Edge 2026 Launched: मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौरल पर मोटोरोला एज 2026 को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले है। लेटेस्ट एज सीरीज का फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एज 2026 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसमें वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। मोटोरोला एज 2025 की तरह, नए 2026 मॉडल में भी धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
चलिए अब एक नजर डालते हैं Motorola Edge 2026 की खासियत पर
यह फोन डुअल सिम (नैनो+ईसिम) सपोर्ट के साथ आता है और हैलो यूआई पर बेस्ड एंड्रॉयड 16 के साथ प्री-इंस्टॉल आता है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 460 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.3-इंच का एचडी (1220×2712 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। नए हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450 चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR5x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
पीछे की तरफ, मोटोरोला एज 2026 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें सोनी लिटिया 710 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। कैमरा सेटअप में 122-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस और 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। मोटोरोला एज 2026 में 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक चलेगी।
मजबूती बॉडी, फुल वॉटरप्रूफ
मोटोरोला एज 2026 में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें मिलने वाले सेंसर्स में एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एसएआर सेंसर, सेंसर हब, मैग्नेटोमीटर (ई-कंपास) और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। मोटोरोला एज 2026 धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन है। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। 160 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 152.3×71.98×7.22 एमएम है।
इतनी है Motorola Edge 2026 की कीमत
यूएस में, Motorola Edge 2026 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $599.99 (लगभग 57,000 रुपये) रखी गई है। यह पैनटोन मार्टिनी ओलिव कलर में उपलब्ध है। यह यूएस में बेस्ट बाय, वेरिजोन और मोटोरोला की वेबसाइट के जरिए 11 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह भी कंफर्म हो गया है कि आने वाले दिनों में यह एटीएंडटी, क्रिकेट वायरलेस, स्पेक्ट्रम वायरलेस और एक्सफिनिटी मोबाइल जैसे और भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कनाडा में, नया Motorola Edge 2026 11 जून को कंपनी की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


