₹20 हजार में Motorola का कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाला फोन, 32MP सेल्फी कैमरा भी

₹20 हजार में Motorola का कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाला फोन, 32MP सेल्फी कैमरा भी

संक्षेप:

ग्राहकों को 32MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Moto Edge 60 Fusion 5G को 20 हजार रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है। 

Nov 13, 2025 09:20 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

मोटोरोला का कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन Moto Edge 60 Fusion 5G ग्राहकों को खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। खास डील ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रही है और इसपर बैंक ऑफर्स अलग से दिए गए हैं। अगर आपको बजट प्राइस पर प्रीमियम फील वाला फोन चाहिए तो Moto Edge 60 Fusion 5G अच्छा विकल्प हो सकता है।

Moto Edge 60 Fusion 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि इसमें 50MP Sony LYT 700C कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है और IP68+IP69 रेटिंग के अलावा यह MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी ऑफर करता है। इस डिवाइस में Moto AI फीचर्स मिलते हैं, जिनका फायदा फोटोग्राफी और अन्य ऑपरेशंस के दौरान मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

खास ऑफर्स के साथ खरीदें Moto फोन

मोटोरोला डिवाइस को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए केवल 22,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में इसपर अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करते हुए 17,250 रुपये तक की अधिकतम छूट का फायदा ले सकते हैं।

ध्यान रहे, आपको बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट में से किसी एक का फायदा ही मिल सकता है। इसी तरह एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। फोन चार कलर ऑप्शंस- पैंटोन अमेजोनाइट, पैंटोन मायकोनोस ब्लू, पैंटोन स्लिपस्ट्रीम और पैंटोन जेफायर में उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

ऐसे हैं Moto Edge 60 Fusion 5G के स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला फोन में 6.67 इंच का 1.5K क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और इसमें धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल रहा है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP कैमरा सेटअप और सामने 32MP सेल्फी कैमरा इसका हिस्सा है। इसकी 5500mAh क्षमता वाली बैटरी को 68W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 16 का क्लीन एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।