Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola announces Razr Fold book style foldable phone featuring two selfie camera
Motorola का बड़ा धमाका, लाया बुक-स्टाइल में खुलने वाला वाला धांसू फोन, मिलेगा दो सेल्फी कैमरा

Motorola का बड़ा धमाका, लाया बुक-स्टाइल में खुलने वाला वाला धांसू फोन, मिलेगा दो सेल्फी कैमरा

संक्षेप:

कंपनी का यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8.1 इंच का इनर डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। इसके अलावा फोन में दो सेल्फी कैमरा भी दिए गए हैं।

Jan 07, 2026 11:09 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला ने अपना फोल्डेबल फोन से पर्दा उठा दिया है। इस फोन का नाम Motorola Razr Fold है। कंपनी ने इस फोन को CES 2026 में शोकेस किया है। कंपनी का यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आता है। इसमें 8.1 इंच का इनर डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है।

इसके अलावा फोन में दो सेल्फी कैमरा भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा तो अभी नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री सोर्सेज के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 1500 डॉलर के आसपास हो सकती है। फोन का ग्लोबल लॉन्च इस साल गर्मी के मौसम में हो सकता है।

मोटोरोला रेजर फोल्ड

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सारी डीटेल्स को अभी शेयर नहीं किया है। जितनी जानकारी सामने आई है, उसके अनुसर फोन के एक्सटर्नल डिस्प्ले का साइज बंद रहने पर 6.56 इंच का है। स्क्रीन को स्टैंडर्ड कैंडी बार आस्पेक्ट रेशियो के साथ डिजाइन किया गया है। डिवाइस को ओपन करने पर इसका साइज 8.1 इंच का हो जाता है। यह 2K LTPO डिस्प्ले है।

फोन का सॉफ्टवेयर अडैप्टिल लेआउट के साथ आता है और इसमें मोटो पेन अल्ट्रा स्टायलस का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में कंपनी 'Catch me up' और 'Next Move' जैसे ऑन-डिवाइस एआई फीचर भी दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड/मैक्रो कैमरा दे रही है। फोन में 50 मेगापिक्सल का एक 3x पेरिस्कोप कैमरा भी दिया गया है।

सेल्फी के लिए फोन में आपको दो कैमरे मिलेंगे। इनमें एक्सटर्नल डिस्प्ले पर दिया गया 32 मेगापिक्सल और इंटरनल डिस्प्ले पर दिया गया 20 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। फोन डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को पैंटोन ब्लैकएंड और पैंटोन लिली वाइट कलर ऑप्शन में ऑफर करेगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;