
Motorola ने उड़ाया गर्दा: ₹3057 सस्ता मिल रहा 12GB रैम, 50MP Shake-FREE कैमरे वाला सस्ता 5G फोन
Motorola का पॉपुलर फोन Moto G64 5G की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। अभी यह फोन अमेजन पर 3,057 रुपए के डिस्काउंट के बाद मिल रहा है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा है।
Moto G64 Price Reduced: अगर आप 13 हजार से कम में एक अच्छा Motorola स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसा करने का यह सही समय है। Motorola का पिछले साल लॉन्च हुआ Moto G64 स्मार्टफोन अमेजन पर 3,057 रुपए के डिस्काउंट के बाद मिल रहा है। यह फोन 6000mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP शेक-फ्री कैमरा और IP52 रेटिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं कि डिस्काउंट के बाद फोन और फीचर्स:
Moto G64 पर धाकड़ छूट
Moto G64 को पिछले साल अप्रैल में दो वेरिएंट में पेश किया गया था। Moto G64 का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज जो वैरिएंट को 15,999 रुपये में पेश किया था। अब अमेजन पर 3,057 रुपए के डिस्काउंट के बाद 12,942 रुपए में बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन पर्ल ब्लू, मिंट ग्रीन और आइस लिलाक रंग ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही आप SBI क्रेडिट कार्ड, IDFC फर्स्ट बैंक के कार्ड से 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी ले सकते हैं। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7000 रुपए तक की छूट भी मिल जाएगी। लेकिन ये पूरी तरह फोन की कंडीशन और मॉडल निर्भर है।
Moto G64 5G के शानदार फीचर्स
मोटोरोला का एक पावरफुल बजट स्मार्टफोन है जो स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ बेहद स्मूद और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी है, जिससे यह स्क्रैच और मामूली झटकों से सुरक्षित रहती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 nm तकनीक पर बना है। यह फोन 8GB और 12GB RAM व 128GB/256GB स्टोरेज के वेरिएंट में आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G64 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा में AI फीचर्स और नाइट विज़न मोड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G डुअल सिम, Bluetooth 5.3, Wi-Fi डुअल बैंड, और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर चलता है, जिसमें मोटोरोला का MY UX इंटरफेस दिया गया है। साथ ही इसमें IP52 वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




