Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़moto x70 ultra to come with three 50mp rear camera key specifications leak
16GB रैम और 50MP के तीन रियर कैमरे, लॉन्च होते ही छा जाएगा यह Moto फोन

16GB रैम और 50MP के तीन रियर कैमरे, लॉन्च होते ही छा जाएगा यह Moto फोन

संक्षेप:

Motorola तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। खबर है कि मोटोरोला आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट के लिए Motorola Edge 70 Ultra को लॉन्च करेगा। इसी डिवाइस को Moto X70 Ultra के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है।

Dec 11, 2025 09:02 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Motorola तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। खबर है कि मोटोरोला आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट के लिए Motorola Edge 70 Ultra को लॉन्च करेगा। इसी डिवाइस को Moto X70 Ultra के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है। अब तक, अफवाहों में इसकी डिटेल्स थोड़ी-थोड़ी करके लीक हो रही थीं। लेकिन, टिप्स्टर बाल्ड पांडा की तरफ से सामने आए एक नई लीक में इसके डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा सेटअप और कलर ऑप्शन के बारे में और डिटेल्स सामने आई है।

Moto X70 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

moto x70 ultra

बड़ा OLED डिस्प्ले, 16GB रैम

टिप्स्टर के अनुसार, Moto X70 Ultra में 6.7-इंच का फ्लैट OLED पैनल होगा जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट देगा। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती फोन्स में से एक होगा।

बता दें कि इस डिवाइस को हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर बताए गए चिपसेट, 16GB रैम और Android 16 के साथ देखा गया था। फिलहाल, डिवाइस की बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें:Lava Shark 2 रिव्यू: सस्ता स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए परफेक्ट, कैमरा भी दमदार

रियर में 50 मेगापिक्सेल के तीन कैमरे

लीक के मुताबिक, X70 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

पहले देखे गए ब्लैक और ग्रीन शेड्स के अलावा, X70 Ultra के ब्रॉन्ज ऑप्शन में भी आने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक पतला और हल्का डिवाइस होगा। ऐसी भी अफवाह है कि इसमें स्टाइलस का सपोर्ट होगा।

जैसा कि ऊपर बताया गया है, X70 Ultra को ग्लोबली Edge 70 Ultra के नाम से रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, टिप्स्टर इवान ब्लास का दावा है कि मोटोरोला इस हैंडसेट को एज ब्रांडिंग के तहत लॉन्च नहीं कर सकता है। इसके बजाय, कंपनी इसे एक नई मोटोरोला सिग्नेचर लाइनअप के पहले मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है, जो इसकी प्रीमियम रेंज के लिए एक नई पहचान का संकेत होगा।

कब लॉन्च होंगे फोन

लॉन्च टाइमलाइन अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।