Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़moto x70 air price confirmed ahead of launch pre orders begin
खुल गया राज, इतनी होगी Motorola के सबसे पतले फोन की कीमत, बुकिंग शुरू

खुल गया राज, इतनी होगी Motorola के सबसे पतले फोन की कीमत, बुकिंग शुरू

संक्षेप:

Moto X70 Air चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिससे डिवाइस के वेरिएंट और कीमत का खुलासा हो गया है। यह Motorola Edge 70 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे 5 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाना है।

Sun, 26 Oct 2025 11:29 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Moto X70 Air चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिससे डिवाइस के वेरिएंट और कीमत का खुलासा हो गया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि X70 Air, Motorola Edge 70 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे 5 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाना है। आइए X70 Air के वेरिएंट, कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है...

इतनी है Moto X70 Air के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार,Moto X70 Air अब लेनोवो मॉल और जेडी डॉट कॉम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसके 12GB+256GB की कीमत 2,599 युआन (लगभग 32,000 रुपये) और 12GB+512GB की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,000 रुपये) है। इसे गैजेट ग्रे, लिली पैड और ब्रॉन्ज ग्रीन जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

moto x70 air price confirmed
ये भी पढ़ें:₹12,999 में 43 इंच QLED TV, बिना ऑफर इतना सस्ता, इन पांच मॉडल पर 65% तक छूट

Moto X70 Air के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Moto X70 Air फोन में 1.5K (1220x2712 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले है। पैनटोन-सर्टिफाइड पैनल SGS आई-केयर प्रोटेक्शन और स्मूद अनलॉकिंग के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर प्रदान करता है।

X70 Air एंड्रॉयड 16 पर चलता है और इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट, LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज है। गर्मी को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए, इसमें एक 3D वेपर चैंबर दिया गया है। फोन में 4800mAh की बैटरी है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सेल का सैमसंग S5KGNJ मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा, इसमें 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल हैं।

X70 Air को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन भी मिला है। और हां, क्योंकि यह एक अल्ट्रा-थिन फोन है, इसकी मोटाई 5.99 एमएम और वजन लगभग 159 ग्राम है। Motorola Edge 70 की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत 710 यूरो (72,500 रुपये) से 810 यूरो (82,700 रुपये) के बीच रहने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।