Moto लाया फुल वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच, 5 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चलेगी, बस इतनी है कीमत
Moto Watch launched in India: मोटोरोला ने अपने लग्जरी Motorola Signature स्मार्टफोन के साथ नई Moto Watch स्मार्टवॉच को बी लॉन्च किया है। नई स्मार्टवॉच कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Moto Watch launched in India: मोटोरोला ने अपने लग्जरी Motorola Signature स्मार्टफोन के साथ नई Moto Watch स्मार्टवॉच को बी लॉन्च किया है। नई स्मार्टवॉच कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। मोटो वॉच को भारत में कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फंक्शनैलिटी के साथ लॉन्च किया गया है, जैसे ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, और "एडवांस्ड" स्लीप और रिकवरी मॉनिटरिंग। इसमें एक गोल डायल है, जिसमें 1.4-इंच का OLED डिस्प्ले है। मोटोरोलान ने नई वॉच को हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल्स बनाने वाली कंपनी पोलर के साथ मिलकर डेवलप की गई है। भारत में कितनी है इसकी कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
भारत में इतनी है Moto Watch की कीमत
मोटो वॉच की भारत में कीमत सिलिकॉन स्ट्रैप वाले वेरिएंट के लिए 5,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, मेटल और लेदर स्ट्रैप वाले वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेंगे। यह भारत में 30 जनवरी को मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। मोटो वॉच का सिलिकॉन स्ट्रैप मॉडल पैंटोन हर्बल गार्डन, पैंटोन वोल्केनिक ऐश और पैंटोन पैराशूट पर्पल कलर में आता है, जबकि लेदर स्ट्रैप वाला वेरिएंट पैंटोन मोचा मूस शेड में मिलता है। आखिर में, स्टेनलेस स्टील बैंड वाला मॉडल मैट ब्लैक और मैट सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।
Moto Watch की खासियत
मोटो वॉच में गोल डायल है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 1.4-इंच का OLED डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में 4GB eMMC स्टोरेज है। यह डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो, मोटो वॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, रिकवरी मॉनिटरिंग, हाइड्रेशन रिमाइंडर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्टेप काउंटर और कैलोरी काउंटर जैसे फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टवॉच यूजर्स को नींद की क्वालिटी के आधार पर स्लीप स्कोर भी देगी।
मोटो वॉच Android 12 या उससे नए वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। इसमें एक एक्सेलेरोमीटर, एक जायरोस्कोप, एक पीपीजी सेंसर, SpO2 सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर और एक ई-कम्पास मिलता है। मोटोरोला का दावा है कि उसकी नई मोटो वॉच 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देगी, और पांच मिनट की चार्जिंग में दिनभर चलेगी। इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है, और यह 1 ATM तक वॉटर रेसिस्टेंट है। इस नई स्मार्टवॉच का साइज 47x47x12 एमएम है, और इसका वजन लगभग 35 ग्राम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



