Moto लाया 9 JBL स्पीकर वाला पहला टैबलेट, सबको नचा देगा साउंड; 15 घंटे चलेगी बैटरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Moto Pad 70 Groove को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बैंक डिस्काउंट का लाभ लेकर इसे 33,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल 7 अगस्त से शुरू होगी।

moto pad 70 groove
Moto Pad 70 Groove भारत का पहला टैबलेट है, जो 9 JBL स्पीकर सेटअप के साथ आता है।

Moto Pad 70 Groove launched in india: मोटोरोला ने आज अपने लेटेस्ट टैबलेट 'Moto Pad 70 Groove' को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खासतौर से ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो शानदार एंटरटेनमेंट, सिनेमा जैसा साउंड और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले यह टैबलेट फिलहाल 3,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि इसमें डेडिकेटेड बास यूनिट्स के साथ 9 JBL प्रो स्पीकर सिस्टम है, जो पूरे कमरे में फैलने वाला साउंड, डीप बास, साफ आवाज और शानदार डॉल्बी एटमॉस ऑडियो देता है। बेहतरीन ऑडियो अनुभव के साथ-साथ इसमें 12.1-इंच का 2.5K 120 हर्ट्ज डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 सपोर्ट और 800 निट्स तक का हाई ब्राइटनेस मोड है, जो हर मूवी, गेम और वीडियो के लिए शानदार विजुअल देता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर और इनोवेटिव 360° किकस्टैंड 2.0 से लैस यह टैब एंटरटेनमेंट, प्रोडक्टिविटी और लर्निंग के लिए परफेक्ट है और पूरे दिन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

9 JBL स्पीकर वाला भारत का पहला टैबलेट

इसका दमदार साउंड इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह 9 जेबीएल प्रो स्पीकर वाला भारत का पहला टैब भी है, जिसे एक दमदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। डेडिकेटेड बास यूनिट के साथ 4 ट्वीटर, 3 वूफर और 2 पैसिव रेडिएटर्स से लैस, टैबलेट क्रिस्टल-क्लियर वोकल्स, शक्तिशाली मिड्स और डीप बास के साथ पावरफुल साउंड देता है। डॉल्बी एटमॉस के साथ यूजर रिच, इमर्सिव ऑडियो का आनंद ले सकते हैं, चाहे वे फिल्में देख रहे हों, म्यूजिक सुन रहे हों या गेम खेल रहे हों। टैबलेट ब्लूटूथ स्पीकर मोड के साथ एक शक्तिशाली वायरलेस स्पीकर का भी काम करता है। इसका लाइव ट्रांसक्रिप्ट 40 से ज्यादा भाषाओं में रियल टाइम ट्रांसलेशन प्रदान करता है।

moto pad 70 groove

तगड़ी ब्राइटनेस के साथ बड़ा डिस्प्ले

मोटो पैड 70 ग्रूव में एक इमर्सिव 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले है जो बहुत शार्प क्लैरिटी, वाइब्रेंट कलर्स और बेहतरीन डिटेलिंग प्रदान करता है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट अल्ट्रा-स्मूथ स्क्रॉलिंग, रिस्पॉन्सिव इंटरैक्शन और फ्लुइड गेमप्ले सुनिश्चित करता है, जबकि डॉल्बी विजन, HDR10, DCI-P3 कलर गैमट ​​और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस हर फ्रेम को बेहतर कलर्स, गहरे कंट्रास्ट और प्रभावशाली आउटडोर विजिबिलिटी के साथ नैचुलर बनाती है। चाहे कंटेंट स्ट्रीम करना हो, ऑनलाइन क्लास अटेंड करना हो, गेम खेलना हो या सोशल मीडिया ब्राउज करना हो, बड़ा डिस्प्ले हर काम के लिए परफेक्ट है।

moto pad 70 groove

बॉडी में लगा है 360° किकस्टैंड

हर स्थिति के हिसाब से ढलने के लिए डिजाइन किया गया, Moto Pad 70 Groove एक नया 360° किकस्टैंड 2.0 लेकर आया है, जिसमें चार तरह के व्यूइंग मोड हैं। 'लीन मोड' लिखने, स्केचिंग करने और नोट्स लेने के लिए सही एंगल देता है, जबकि 'स्टैंड मोड' टैबलेट को डिजिटल फोटो फ्रेम या वीडियो-कॉलिंग कंपेनियन में बदल देता है। 'थिएटर मोड' फिल्में देखने और कंटेंट ब्राउज करने के लिए एकदम सही हैंड्स-फ्री एंगल देता है, वहीं 'हैंगिंग मोड' किचन में, वर्कआउट के दौरान, यात्रा करते समय या बाहर इस्तेमाल करना आसान बनाता है। इंटेलिजेंट पोर्ट्रेट और लैंडस्केप सपोर्ट, देखने के बेहतरीन अनुभव के लिए डिस्प्ले ओरिएंटेशन को अपने-आप एडजस्ट कर लेता है।

moto pad 70 groove

हैवी रैम और प्रोसेसर भी जबर्दस्त

मोटो पैड 70 ग्रूव मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी के लिए स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। चाहे यूजर्स कई ऐप्स के बीच स्विच कर रहे हों, कैजुअल गेमिंग का आनंद ले रहे हों, या 4K वीडियो देख रहे हों, शक्तिशाली प्रोसेसर स्मूद एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। इसमें 256GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

एक प्रीमियम ऑल-मेटल डिजाइन के साथ तैयार किया गया और एक खूबसूरत पैनटोन ब्लू सर्फ कलर में आने वाला मोटो पैड 70 ग्रूव टैब दमदार बॉडी और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बीनेशन है। इन-बिल्ट इनोवेटिव 360° किकस्टैंड 2.0 के बावजूद, टैबलेट एक पतली 6.8 मिमी प्रोफाइल के साथ आता है, जिसे कहीं भी कंफर्टेबली कैरी किया जा सकता है।

15 घंटे तक चलने वाली बड़ी बैटरी

इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी है जिसे पूरे दिन चलने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यूजर इसे एक बार फुल चार्ज कर 15 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं, जबकि 45W TurboPower™ चार्जिंग सपोर्ट केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

ऑफर में इतना सस्ता मिल रहा टैबलेट

इस टैब को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे सिंगल पैनटोन ब्लू सर्फ कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 7 अगस्त 2026 से Flipkart, Motorola.in और पूरे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। वैसे तो इसकी लॉन्च प्राइस 36,999 रुपये है, लेकिन 3,000 रुपये के इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट का लाभ लेकर इसे 33,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Moto लाया 9 JBL स्पीकर वाला टैबलेट, सबको नचा देगा साउंड; 15 घंटे चलेगी बैटरी