
₹13,999 में आया Motorola का 24GB रैम, 50MP AI कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन, धूल-पानी में चलेगा बेखौफ
Moto G57 Power 5G हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की सुपर बैटरी, 120Hz फुल-HD+ डिस्प्ले और 50MP Sony ट्रिपल कैमरा। जानें सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डिटेल्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G57 Power Launched: मोटोरोला ने आज अपने G-सीरीज के नए स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बड़ी बैटरी चाहते हैं। क्योंकि इस बजट फोन में 7,000mAh की साइलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इसके अलावा फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट LCD डिस्प्ले है। कैमरे के मामले में फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर हैं। सुरक्षा और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए, फोन को IP64 रेटिंग (धूल-बूंद से प्रोटेक्शन) और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसे भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए सिंगल स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G57 Power 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Moto G57 Power 5G को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के एकमात्र 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये रखी गई है। शुरुआती ऑफर के तहत 1000 रुपए का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपए में लिस्टेड है। इसके साथ ही 1000 रुपए के बैंक डिस्काउंट के बाद फोन को 12,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

Moto G57 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Moto G57 Power 5G को डिज़ाइन में बेहद स्टाइलिश बनाया गया है। इसका बैक सर्फेस साइलिकॉन-कार्बन मटेरियल पर आधारित है, जिससे हाथ में पकड़ने में आराम मिलता है और यह क्लासिक स्क्रैच-प्रूफ भी लगता है। इसका वजन करीब 210 ग्राम है।यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है यानी धूल और छींटे-पानी से कुछ हद तक सुरक्षा है। इसके अलावा, यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जिससे यह रोजमर्रा के ड्रॉप्स और थोड़ी बहुत स्ट्रेस को झेल सकता है। फोन में 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन FHD+ (1080×2400 पिक्सल) है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे यूजर को स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनीमेशन में काफी स्मूदनेस मिलेगी। फोन के ऊपर Corning Gorilla Glass 7i सुरक्षा है, जो स्क्रैच और मामूली गिरने के केस में भी मदद करता है। Moto G57 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh साइलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह बैटरी 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G57 Power 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) चिपसेट है, जो पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस दोनों में अच्छी पकड़ देता है। यह चिपसेट ऑक्टा-कोर कॉन्फ़िगरेशन का है। मेमोरी के मामले में, डिवाइस में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का वेरिएंट है, जिससे मल्टीटास्किंग और फाइल स्टोरेज दोनों में मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो यूजर को लेटेस्ट फीचर्स और अपडेटेड यूजर एक्सपीरियंस देता है।
Moto G57 Power 5G में शानदार कैमरा है इसमें 50MP Sony LYT-600 सेंसर जो क्लियर और डिटेल-रिच फोटोज़ है। इसके अलावा, इसमें एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है, जो वाइड एंगल शॉट्स में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, USB Type-C, और NFC शामिल हैं। सुरक्षा के लिए, डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Multiple






