
24GB रैम, 50MP कैमरा के साथ 24 नवंबर को आ रहा Motorola का 'लोहा' फोन, 60 घंटे चलेगा नॉन-स्टॉप
Motorola का नया पावर-फोकस्ड फोन Moto G57 Power भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 120Hz FHD+ डिस्प्ले जैसी दमदार खूबियां हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G57 Power Launch Date Confirm: Motorola ने भारत में अपने पावर-सीरीज Moto G57 Power की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह नया स्मार्टफोन 24 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी इसे अपनी G-सीरीज का एक पावरफुल फोन बता रही है, जिसमें खासतौर पर बैटरी बैकअप, परफॉर्मेंस और डिज़ाइन है। Moto G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है जो न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि एनर्जी एफिशिएंसी में भी बेहतर माना जा रहा है। इसके अलावा IP64 रेटिंग के साथ धूल और छींटों से सुरक्षा और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे रोजमर्रा के स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। यह सब फीचर्स एक साथ मिलकर Moto G57 Power को उन यूजर्स के लिए आकर्षक बना देते हैं जो लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा सभी चाहते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G57 Power के फीचर्स की लॉन्च और उपलब्धता
Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Moto G57 Power भारत में 24 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि G-सीरीज़ में “Power” वेरिएंट यूजर्स को बैटर फोकस के साथ प्रोसेसर पर भी समझौता नहीं करने का ऑप्शन देता है। भारत में यह फोन Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफ़लाइन स्टोरों के जरिए मिल सकता है, जिससे मार्केट में इसकी पकड़ मजबूत हो सकती है।
Moto G57 Power के फीचर और स्पेक्स
Moto G57 Power को Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो 4nm पर आधारित है और बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है। इसके साथ 8GB रैम है और स्टोरेज वेरिएंट में 256GB तक उपलब्ध ऑप्शन है, जिसे माइक्रो-एसडी के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos-सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर और Hi-Res ऑडियो के साथ यह मल्टीमीडिया उपयोग है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह MIL-STD स्टैंडर्ड की ड्यूराबिलिटी भी प्रदान करता है, जिससे यह रोज़मर्रा की जद्दोजहद में टिकाऊ रहेगा।
फोन का डिस्प्ले 6.72-इंच FHD+ LCD पैनल है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे UI, गेमिंग और स्क्रॉलिंग सबसे स्मूद अनुभव मिलता है। यह स्क्रीन 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम है, और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है, जिससे यह स्क्रैच और मामूली गिरने से सुरक्षित रहेगा।डिज़ाइन की बात करें तो यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और हल्के छींटों से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा MIL-STD-810H ड्रॉप टेस्ट सर्टिफिकेशन भी है, जो इसे रोज़मर्रा के स्टेरस से बेहतर तरीके से बचाता है।
Moto G57 Power का कैमरा कॉन्फ़िगरेशन काफी प्रैक्टिकल और उपयोगी है: इसके रियर में 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप को MIL-STD डिज़ाइन है। यह फोन अपनी सबसे बड़ी ताकत 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देता है। चार्जिंग के लिए यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Motorola का दावा है कि यह बैटरी “60 घंटे तक” तक उपयोग देने की क्षमता रखती है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB RAM




