
इंतजार खत्म, 7000mAh बैटरी वाला 5G Moto फोन कल होगा लॉन्च, दुनिया का पहला जिसमें यह खूबी
Motorola फैन्स के लिए अच्छी खबर है। कल यानी 24 नवंबर को भारतीय बाजार में Moto G57 POWER 5G फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस दुनिया का पहला फोन है। अपकमिंग फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola फैन्स के लिए अच्छी खबर है। कल यानी 24 नवंबर को भारतीय बाजार में Moto G57 POWER 5G फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसकी माइक्रोसाइट Flipkart पहले ही लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। माइक्रोसाइट से फोन के स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का भी पता चल गया है। दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस है। अगर आप भी स्टाइलिश लुक और पावरफुल प्रोसेसर वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कब होगा लॉन्च
फोन 24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जिससें हिंट मिलता है कि मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट के अलावा इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स में आने के लिए टीज किया है।
Moto G57 Power के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स
बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड
कंपनी ने माइक्रोसाइट पर टीज कर दिया है कि फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिस्प्ले में स्मार्ट वॉटर टच, डिस्प्ले कलर बूस्ट और 1050 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में मजबूत और वॉटरप्रूफ बॉडी भी मिलेगी। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन मजबूती MIL-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड के साथ आएगा। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। दमदार साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा।
दुनिया का पहला जिसमें यह प्रोसेसर
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। रैम बूस्ट फीचर से रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में Moto AI सपोर्ट के साथ ढेर सारे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आएगा। फोन Android 17 और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सोनी LYT-600 कैमरा, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। फ्रंट में, सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में सेगमेंट लीडिंग 7000mAh बैटरी मिलेगी। दावा है कि फोन में 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Multiple






