
मोटोरोला लाया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, इसमें 50MP कैमरा भी, कीमत ₹12500
संक्षेप: Moto G100s Smartphone Launched: मोटोरोला तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने Moto G100 लॉन्च किया था और अब कंपनी ने चीन में Moto G100s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है।
Moto G100s Smartphone Launched: मोटोरोला तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने Moto G100 लॉन्च किया था और अब कंपनी ने चीन में Moto G100s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह पहले से लॉन्च हो चुके Moto G100 मॉडल का डाउनग्रेडेड वर्जन हो सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए बताते हैं...
Moto G100s की खासियत
दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo Moto G100s स्मार्टफोन (मॉडल नंबर - XT2537) को लगभग Moto G100 जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है, लेकिन इसमें 32 मेगापिक्सेल फ्रंट फेसिंग कैमरे की बजाय, डाउनग्रेडेड 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर (2.4 गीगाहर्ट्ज तक क्लॉक्ड) जिसे LPDDR4X रैम, UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, जिसमें 2400x1080 पिक्सेल स्क्रीन रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस, फुल डीसी डिमिंग और हार्डवेयर-लेवल ब्लू लाइट प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा औरे 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। फोन में 7000mAh की बैटरी, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में डुअल स्पीकर और एनएफसी का सपोर्ट भी मिलता है। साइज की बात करें तो, फोन का डाइमेंशन 166.23x76.5x8.6 एमएम और इसका वजन केवल 210 ग्राम है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
कीमत की बात करें को, इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 12,500 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1099 युआन (करीब 13,700 रुपये) है। कंपनी ने इसे दो कलर - ब्लू और ब्लैक में लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि नए Moto G100s स्मार्टफोन की प्री-सेल अगले हफ्ते 7 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। इसी डिवाइस को पहले BIS और EEC सर्टिफिकेशन साइट्स पर बी देखा जा चुका है, जिससे हिंटम मिलता है कि यह भारतीय और यूरोपीय बाजारों में भी आ सकता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




