आते ही छा जाएगा 7000mAh बैटरी वाला Moto फोन, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट; यह होगा खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Moto G Max भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में डेब्यू करेगा। इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 3 दिन तक चलेगी।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Motorola तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी G-सीरीज में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी में जुट गई है, जो Moto G Max नाम से डेब्यू करेगा। कंपनी ने भारत में लॉन्च होने से पहले Flipkart माइक्रोसाइट पर इसके लगभग सभी खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। लिस्टिंग से फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है, साथ ही इसके डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिल गई है। मोटो के अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

moto g max
फोटोग्राफी के लिए, मोटो जी मैक्स में सेगमेंट लीडिंग 50-मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा मिलेगा।

14 अगस्त को होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

फ्लिपकार्ट लैंडिंग पेज के अनुसार, मोटो जी मैक्स भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में डेब्यू करेगा। फोन की कीमत जानने के लिए हमें 14 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।

moto g max

बड़ा डिस्प्ले, मजबूत बॉडी

फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन गीली होने पर भी यूज करने के लिए वॉटर टच 2.0 का सपोर्ट मिलेगा। मजबूती के लिए इसमें IP64 प्रोटेक्शन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह फोन ऊंचाई से गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं और धूल पानी से खराब भी नहीं होगा।

तेज प्रोसेसर और हैवी रैम

यह फोन स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें LPDDR5X मेमोरी और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। मोटोरोला अपने 'रैम बूस्ट' फीचर के जरिए 18GB तक रैम का भी दावा कर रहा है, जो ज्यादा ऐप्स और टास्क को संभालने के लिए फिजिकल मेमोरी और वर्चुअल रैम में बदल देता है।

कैमरा भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए, मोटो जी मैक्स में सेगमेंट लीडिंग 50-मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा और उसके साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें AI-बेस्ड फोटो एन्हांसमेंट फीचर्स भी मिलते हैं।

फुल चार्ज में 3 दिन चलेगी बैटरी

इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 1000 रीचार्ज साइकल को सपोर्ट करती है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 भी मिलता है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन दो ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़आते ही छा जाएगा 7000mAh बैटरी वाला Moto फोन, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट