आ गया 200MP कैमरे वाला Moto G Max 5G, मिलेगी DSLR जैसी क्वालिटी, रैम और बैटरी भी जबर्दस्त
Motorola अपना 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला 5G फोन लेकर आ गया है। ब्रांड ने Moto G Max 5G को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ 8GB रैम और 5,200mAh बैटरी है। कितनी है फोन की कीमत और इसमें क्या है खास, चलिए बताते हैं...

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola एक धांसू फोन लेकर आ गया है, जो काफी हद तक DSLR जैसी तगड़ी फोटो लेगा। हम बात कर रहे हैं Moto G Max 5G की, जिसे मोटो की मिड-रेंज G लाइनअप में नए मॉडल के तौर पर कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि यह फोन 200 मेगापिक्सेल कैमरा के साथ आता है। इसे दो कलर ऑप्शन और सिंगल कॉन्फिगरेशन में बाजार में उतारा गया है। इसमें 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज का चिपसेट और 8GB रैम दी गई है। Moto G Max में 5,200mAh की बैटरी है जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बड़ी एमोलेड स्क्रीन भी है। मोटोरोला के इस 200-मेगापिक्सेल कैमरा वाले फोन को खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगै, चलिए बताते हैं...
इतनी है Moto G Max 5G की कीमत
मोटो जी मैक्स 5G की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए BRL 2,519.10 (लगभग 47,000 रुपये) है। यह फोन वर्तमान में मोटोरोला ब्राजील ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। मोटो जी मैक्स 5G अजुल क्लारो और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
चलिए एक नजर डालते हैं Moto G Max 5G की खासियत पर
फोन में 200MP का दमदार कैमरा
फोन में सबसे खास इसका कैमरा सेटअप है। मोटोरोला ने इस फोन में फोटोग्राफी के लिए, डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें मेन कैमरा 200-मेगापिक्सेल का है, जो f/1.8 अपर्चर, 10x तक डिजिटल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है, जो 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है। यह फोन 2K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फुल वॉटरप्रूफ और मजबूत बॉडी भी
कंपनी का दावा है कि धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए तीन IP रेटिंग (IP66 + IP68 + IP69) के साथ आता है और मजबूती के लिए फोन Military-Grade 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यानी यह फोन न ऊंचाई से गिरने पर टूटेगा न पानी में खराब होगा। फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलता है। इस फोन में 6.8-इंच का 1.5K सुपर एचडी (1272×2772 पिक्सेल) एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।
तेजतर्रार प्रोसेसर और हैवी रैम भी
नया Moto G Max 5G, 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर चलता है, जो 2.5 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस स्मार्टफोन में आर्म माली-G57 MC2 जीपीयू के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और ई-कंपास जैसे सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी हैं।
स्लिम और लाइटवेट, बैटरी भी जबर्दस्त
लगभग 183 ग्राम वजनी इस फोन में 5200mAh की बैटरी है, जिसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बाईदौ को भी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 164.58×77.37×7.38 एमएम है यानी फोन की मोटाई केवल 7.38 एमएम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


