₹5556 में घर ले आएं Motorola का धांसू Foldable फोन, मिलेंगे 5 AI कैमरा आएगी DSLR जैसी फोटो, 43 घंटे चलेगी बैटरी

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोल्डेबल फोन में तीन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 8.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। जानें फोन की कीमत और कैसे आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं:

₹5556 में घर ले आएं Motorola का धांसू Foldable फोन, मिलेंगे 5 AI कैमरा आएगी DSLR जैसी फोटो, 43 घंटे चलेगी बैटरी

Motorola Razr Fold Launched in India: मोटोरोला ने अपना नया प्रीमियम Foldable स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पहला Book-Style फोल्डेबल फोन है, जो सीधे Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और दूसरे प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देने आया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 6000mAh बैटरी, 5 कैमरा और 8.1 इंच की बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले है। Motorola का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के साथ-साथ शानदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस भी देगा। फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इतना ही नहीं, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलता है।

Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता

Razr Fold की शुरुआती कीमत भारत में 1,49,999 रुपए रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपए है। कंपनी ने इसका FIFA Edition भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,69,999 रुपए रखी गई है। कंपनी इस फोन पर 10,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपए तक पहुंच सकती है।

No Cost EMI ऑप्शन पर इसे इतने में खरीदें

Motorola Razr Fold को 18 महीने तक की No Cost EMI पर ख़रीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिलने वाली इस EMI सुविधा की वजह से यूजर्स बिना ज्यादा बोझ के इस प्रीमियम Foldable फोन को घर ला सकते हैं। कंपनी के मुताबिक 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को करीब 5,556 रुपए प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की EMI लगभग 6,111 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है। अगर आप FIFA Edition खरीदना चाहते हैं, तो उसकी EMI करीब 6,667 रुपए प्रति महीने पड़ेगी।

Motorola Razr Fold के 7 शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

1. इस फोन में 8.1 इंच की बड़ी 2K LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में बाहर की तरफ 6.6 इंच की AMOLED Cover Display भी दी गई है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल बिना फोन खोले कॉल रिसीव करने, मैसेज पढ़ने, कैमरा इस्तेमाल करने और नोटिफिकेशन चेक करने के लिए किया जा सकता है। खास बात यह है कि Cover Display भी हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे इसका इस्तेमाल काफी प्रीमियम महसूस होता है।

2. Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो फिलहाल सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट है। यह प्रोसेसर AI फीचर्स, हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। चाहे भारी गेम खेलना हो, 4K वीडियो एडिट करना हो या कई ऐप्स एक साथ चलानी हों, फोन बिना लैग के स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने फोन में एडवांस Cooling System भी दिया है ताकि लंबे समय तक गेमिंग करने पर फोन ज्यादा गर्म न हो।

3. Motorola Razr Fold में बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और तीनों कैमरे 50MP सेंसर के साथ आते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट करता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर आते हैं। लो-लाइट फोटोग्राफी में भी कैमरा अच्छा प्रदर्शन करने का दावा करता है। फोन में Ultra-Wide Lens दिया गया है, जिससे बड़े ग्रुप फोटो और वाइड एंगल शॉट्स क्लिक किए जा सकते हैं। वहीं Telephoto Lens की मदद से दूर की चीजों को बिना क्वालिटी खराब किए Zoom किया जा सकता है। कैमरा में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो के कलर, स्किन टोन और डिटेल्स को अपने आप बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का Outside Selfie Camera और 32MP का Inside Selfie Camera दिया गया है। इसमें Quad Pixel Technology का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर और ज्यादा डिटेल वाली फोटो क्लिक की जा सकती हैं। फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Night Mode, Portrait Video और AI Stabilization जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

4. Foldable फोन्स में आमतौर पर छोटी बैटरी देखने को मिलती है, लेकिन Motorola ने इस फोन में बड़ी 6000mAh बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि फोन 43 घंटे का बैकअप देगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

5. Motorola Razr Fold में मजबूत मेटल फ्रेम और हाई-क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसे IP69 रेटिंग भी दी है, जिससे यह धूल और हल्के पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। बैक पैनल पर प्रीमियम फिनिश दी गई है, जो इसे और स्टाइलिश बनाती है।

6. Motorola Razr Fold में कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं। इसमें AI Photo Enhancement, AI Call Noise Reduction, Smart Translate और AI आधारित Battery Optimization जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस को आसान और स्मार्ट बनाने में मदद करते हैं।

7. फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। यानी यूजर्स को लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।