जियो, एयरटेल और Vi के रोज 2.5GB डेटा देने वाले सबसे सस्ते प्लान, कॉलिंग और OTT भी फ्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कम कीमत में खूब सारा डेटा और ओटीटी बेनिफिट चाहते हैं, तो जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के पास आपके लिए जबरदस्त प्लान मौजूद हैं। इन सस्ते प्लान में आपको रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान फ्री कॉलिंग भी देते हैं।

जियो, एयरटेल और Vi के रोज 2.5GB डेटा देने वाले सबसे सस्ते प्लान, कॉलिंग और OTT भी फ्री

कम कीमत में खूब सारा डेटा और ओटीटी बेनिफिट चाहते हैं, तो जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के पास आपके लिए जबरदस्त प्लान मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं इन कंपनियों के हर दिन 2.5जीबी डेटा देने वाले सबसे सस्ते प्लान के बारे में। जियो का डेली 2.5जीबी डेटा देने वाला सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल अपने 409 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2.5जीबी डेटा दे रहे हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस के साथ आते हैं। एयरटेल और जियो के इन प्लान में आपको ओटीटी बेनिफिट भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

एयरटेल का 409 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी हर दिन इंटरनेट यूज करने के लिए 2.5जीबी डेटा दे रही है। अगर आप कंपनी की 5G कनेक्टिविटी वाले एरिया में रह रहें, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का ऐक्सेस भी मिलेगा। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। प्लान में आपको 5 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान में 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

जियो का 399 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को प्लान में जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा। ध्यान रहे कि यह प्लान जियो सिनेमा प्रीमियम का फ्री ऐक्सेस नहीं देता है।

वोडाफोन-आइडिया का 409 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट चलाने के लिए रोज 2.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में आपको बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी मिलेगा। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में कंपनी देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। वोडा का यह प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स बेनिफिट भी ऑफर करता है।

(Photo: Airtel)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।