एक कप चाय से भी सस्ता हुआ इंटरनेट, 12 साल पहले 1GB डेटा के लिए देने होते थे 269 रुपये, अब सिर्फ 8 रुपये में हो रहा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं और पिछले 12 वर्षों में भारत में मोबाइल डेटा की कीमत 97 प्रतिशत तक कम हो गई है। 2014 में जहां 1GB डेटा की कीमत 269 रुपये थी, वहीं अब यह घटकर करीब 8 रुपये रह गई है।

एक कप चाय से भी सस्ता हुआ इंटरनेट, 12 साल पहले 1GB डेटा के लिए देने होते थे 269 रुपये, अब सिर्फ 8 रुपये में हो रहा काम

सस्ते इंटरनेट ने छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप्स को भी बड़ा फायदा पहुंचाया है। आज सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के जरिए छोटे व्यवसाय भी देशभर के ग्राहकों तक पहुंच पा रहे हैं।केंद्र सरकार ने अपने 12 साल पूरे होने पर कई उपलब्धियों का जिक्र किया है। इनमें डिजिटल इंडिया और देशभर में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाना प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। सरकार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मोबाइल डेटा काफी सस्ता हुआ है, जिससे करोड़ों लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान हो गया है। भारत में इंटरनेट आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर ऑफिस का काम, मनोरंजन, बैंकिंग और सरकारी सेवाओं तक, लगभग हर काम इंटरनेट के जरिए हो रहा है।

सरकार ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

सरकार ने दावा किया है कि पिछले 12 वर्षों में देश में मोबाइल डेटा की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में 1GB मोबाइल डेटा की औसत कीमत करीब 269 रुपये थी, जो अब घटकर लगभग 8 रुपये प्रति GB रह गई है। यानी डेटा की कीमत में करीब 97 फीसदी की कमी आई है। सरकार का कहना है कि सस्ते इंटरनेट ने देश में डिजिटल सेवाओं को तेजी से बढ़ावा दिया है और करोड़ों लोगों को ऑनलाइन दुनिया से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। कम कीमतों की वजह से अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

कैसे सस्ता हुआ इंटरनेट

डेटा की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों के बीच कम्पटीशन काफी बढ़ा है। जब बाजार में ज्यादा कंपनियां बेहतर और सस्ती सेवाएं देने की कोशिश करती हैं तो उसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलता है। भारत में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

छात्रों और कारोबारियों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

डेटा की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा फायदा छात्रों और युवाओं को मिला है। ऑनलाइन क्लास, वीडियो लेक्चर, अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी सस्ते इंटरनेट ने ऑनलाइन शिक्षा को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लाखों छात्रों ने मोबाइल इंटरनेट के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखी। सस्ते इंटरनेट ने छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप्स को भी बड़ा फायदा पहुंचाया है। आज सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के जरिए छोटे बिजनेस भी देशभर के ग्राहकों तक पहुंच पा रहे हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।