
32MP सेल्फी कैमरा, दमदार स्पीकर के साथ लॉन्च हुआ Moto G Power (2026), मजबूत बॉडी वाला वॉटर-शॉक रेसिस्टेंट फोन
Motorola का नया मिड-बजट फोन Moto G Power (2026) लॉन्च हो गया है। यह फोन 50MP OIS कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, IP68/IP69 रेज़िस्टेंस से लैस है। जानें कीमत और फीचर्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G Power (2026) Launched: अगर आप एक बजट-फ्रेंडली परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जिसमें शानदार बैटरी, शक्तिशाली कैमरा और 5G कनेक्टिविटी मिले, तो Motorola का Moto G Power (2026) आपके लिए आ गया है। 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला यह फोन OIS के साथ 50MP रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर, eSIM के साथ डुअल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर, MyUX के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्ट वीगन लेदर फिनिश है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto G Power (2026) की कीमत
Moto G Power (2026) की कीमत लगभग $299.99 (करीब 27,110 रुपए) रखी गई है और यह जनवरी 2026 से प्रमुख ऑनलाइन तथा रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होना शुरू होगा। यह फोन Evening Blue और Pure Cashmere जैसे कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। मोटोरोला का यह फोन कैनाडा और यूके में लॉन्च हुआ है।
Moto G Power (2026) में दमदार फीचर्स
Moto G Power (2026) में 6.8-इंच FHD+ (2388×1080) LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस करीब 1000 निट्स तक जा सकती है। फोन का डिज़ाइन रेट्रो से मॉडर्न की ओर गया है, जिसमें वेगन लेदर-लाइक बैक फ़िनिश मिलता है जिससे पकड़ में शानदार अनुभव होता है। यह फोन Dual SIM + eSIM सपोर्ट के साथ आता है और इसकी बॉडी लगभग 208g वजन की है।
Moto G Power (2026) में 50MP मुख्य कैमरा दिया गया है जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) भी है। इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फोन के फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए स्पष्ट शॉट्स देता है। कैमरा मेनू में AI-सहायता और HDR जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे फोटो क्वालिटी और बेहतर होती है। Moto G Power (2026) में 5200mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Moto G Power (2026) MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज भी मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Dual-4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। Moto G Power (2026) को IP68 + IP69 वाटर/डस्ट रेज़िस्टेंस के लिए सर्टिफाइड किया गया है, जिससे यह फोन गहरे पानी, हाई प्रेशर जेट्स और धूल भरे वातावरण जैसे हानिकारक तत्वों के खिलाफ सुरक्षित रहता है। साथ ही यह फोन MIL-STD-810H मिलिटरी-ग्रेड सुरक्षा के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Blue Curacao






