
WhatsApp यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, 15 जनवरी से होने वाला है बड़ा बदलाव, बंद होगी खास सर्विस
माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को ऐलान किया है कि उसका Copilot AI चैटबॉट अब वॉट्सऐस से अलग होने वाला है। यह कदम वॉट्सऐप की रिवाइज्ड बिजनेस एपीआई पॉलिसी के अनुरूप बताया जा रहा है। आइए जानते हैं डीटेल।
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को ऐलान किया है कि उसका Copilot AI चैटबॉट अब वॉट्सऐस से अलग होने वाला है। यह कदम वॉट्सऐप की रिवाइज्ड बिजनेस एपीआई पॉलिसी के अनुरूप बताया जा रहा है। यह एआई चैटबॉट प्रोवाइडर्स और डिवेलपर्स को वॉट्सऐप बिजनेस सॉल्यूशन तक पहुंचने या उसका यूज करने से रोकता है। इस फैसले के साथ माइक्रोसॉफ्ट वॉट्सऐप से अपने एआई चैटबॉट को हटाने वाला दूसरा बड़ा एआई प्रोवाइडर बन गया है। इससे पहले अक्टूबर में ओपनएआई ने भी ऐसा ही किया था।
15 जनवरी 2026 को वॉट्सऐप और कोपायलट होंगे अलग
माइक्रोसॉफ्ट के ब्लॉगपोस्ट के अनुसार कोपायलट चैटबॉट 15 जनवरी 2026 को वॉट्सऐप से अलग हो जाएगा। वॉट्सऐप की पॉलिसी चेंज इसी तारीख से लागू होंगी और इसीलिए कोपायलट की सर्विस भी वॉट्सऐप पर इसी डेट से बंद हो जाएंगी। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह यूजर्स के लिए एक स्मूद ट्रांजिशन प्रोसेस सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को मोबाइल, वेब और पीसी पर कोपायलट ऐक्सेस करने में मदद मिल सके।
चैट सेव रखने के लिए यूज करें वॉट्सऐप का एक्पोर्ट टूल
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वॉट्सऐप पर कोपायलट के साथ हुई कन्वर्सेशन कोपायलट के दूसरे सर्फेस पर ट्रांसफर नहीं होगी क्योंकि ये अनऑथेंटिकेडेट होंगी। यूजर अगर इन कन्वर्सेशन को अपने पास रखना चाहते हैं, तो उन्हें चैटबॉट के डिस्कंटिन्यू होने से पहले वॉट्सऐप के एक्सपोर्ट टूल की मदद से उसे एक्सपोर्ट करना होगा।
इन जगहों पर रहेगा उपलब्ध
कोपायलट वेब पर, copilot.microsoft.com के साथ iOS और ऐंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए कोपायलट मोबाइल ऐप में उपलब्ध रहेगा। कंपनी के अनुसार कोपायलट ऐप और वेबसाइट, वॉट्सऐप पर उपलब्ध मेन फीचर ऑफर करते हैं और साथ ही कुछ अडिशनल कैपेबिलिटी भी देते हैं, जो वॉट्सऐप इंटीग्रेशन सपोर्ट नहीं करते हैं।
बताते चलें कि वॉट्सऐप की अपडेटेड पॉलिसीज के अनुसार 15 जनवरी, 2025 के बाद वॉट्सऐप पर चैटजीपीटी भी उपलब्ध नहीं रहेगा। कंपनी ने कहा कि यूजर अपने चैटजीपीटी अकाउंट को वॉट्सऐप से लिंक कर सकते हैं और उनकी पिछली बातचीत चैटजीपीटी ऐप के हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देगी।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




