
Microsoft ने 27 लाख यूजर्स से मांगी माफी, वापस करेगा पैसे, 30 दिन में आएगा रिफंड
संक्षेप: माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने हाल ही में एक सार्वजनिक माफी मांगते हुए घोषणा की है कि वह यूएस में अपनी माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विस के एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को पैसे वापस करेगा। आइए जानते हैं डीटेल।
माइक्रोसॉफ्ट ने 2.7 मिलियन (27 लाख) सब्सक्राइबर्स से माफी मांगी है और उन्हें पैसे रिफंड करने की घोषणा की है। टीओई की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने हाल ही में एक सार्वजनिक माफी मांगते हुए घोषणा की है कि वह यूएस में अपनी माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विस के एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को पैसे वापस करेगा। ऐसा माइक्रोसॉफ्ट के AI-enhanced प्लान से संबंधित मिसलीडिंग यानी भ्रामक प्राइसिंग के आरोपों के बाद हुआ है। यह कदम ऑस्ट्रेलिया में रेग्युलेटरी स्क्रूटिनी (नियामक जांच) के बाद उठाया गया है, जहां Australian Competition & Consumer Commission (ACCC) ने माइक्रोसॉफ्ट पर कम लागत वाले, नॉन-एआई-इनेबल्ड सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत न करने के लिए मुकदमा दायर किया था।
30 नवंबर 2024 से किए गए रिन्यूअल पर रिफंड
माइक्रोसॉफ्ट ने कन्फर्म किया है कि वह 30 नवंबर 2024 से किए गए रिन्यूअल पर कीमतों में अंतर की राशि वापस करेगा। कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल या फैमिली क्लासिक प्लान पर स्विच करके रिफंड के लिए क्लेम करें। कंपनी ने कहा कि माफी और रिफंड का ऑफर पारदर्शिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने स्वीकार किया कि वह अपने कम्यूनिकेशन में 'और स्पष्ट हो सकती थी'।
ACCC के मुकदमे के बाद Microsoft ने ग्लोबल स्तर पर माफी मांगी
माइक्रोसॉफ्ट की यह घोषणा ऑस्ट्रेलिया में ACCC की उस कानूनी कार्रवाई के बाद आई है जिसमें कंपनी पर कुछ ग्राहकों से अपने माइक्रोसॉफ्ट 365 सब्सक्रिप्शन के सस्ते, गैर-AI वर्जन को जानबूझकर छिपाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि यह विवाद ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ था, लेकिन Microsoft ने कहा कि यूएस में उसके 2.7 मिलियन एलिजिबल कस्टमर इसी तरह की प्राइसिंग संबंधी चिंताओं से प्रभावित हैं।
पर्सनल और फैमिली सब्सक्रिप्शन में एआई कैपेबिलिटी
सब्सक्राइबर्स को दिए गए अपने बयान में, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसने अपने माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल और फैमिली सब्सक्रिप्शन में एआई कैपेबिलिटी जोड़ी हैं और स्वीकार किया कि वह गैर-एआई क्लासिक प्लान की उपलब्धता के बारे में 'और स्पष्ट हो सकता था'। कंपनी ने माफी मांगी और एलिजिबल यूजर्स के लिए रिफंड की व्यवस्था लागू की है।
कौन हैं एलिजिबल और कैसे करें दावा
एलिजिबल यूजर्स यूएस के वे सब्सक्राइबर हैं, जो माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल या फैमिली प्लान पर थे और 30 नवंबर 2024 के बाद रीन्यू कराए थे। जो ग्राहक 31 दिसंबर 2025 तक माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल या फैमिली क्लासिक प्लान पर स्विच करने वाले हैं, उन्हें उनके उस वक्त के करेंट प्लान और क्लासिक प्लान के बीच की कीमत के अंतर को कवर करते हुए रिफंड मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि प्लान बदलने के 30 दिनों के भीतर रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और रिफंड का अमाउंट पेमेंट के ओरिजिनल सोर्स में पहुंच जाएगा।
(Photo: bleepingcomputer)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




