Microsoft के AI चीफ ने दी सबसे बड़ी चेतावनी- 18 महीने में खत्म हो जाएगी ऑफिस की नौकरियां, लाखों लोगों के लिए खतरे की घंटी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Microsoft के AI चीफ Mustafa Suleyman ने दावा किया है कि अगले 12 से 18 महीनों में AI ज्यादातर ऑफिस जॉब्स का काम कर लेगा। AI जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह तय है कि इसका असर लगभग हर नौकरी पर पड़ेगा।

Microsoft

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI को लेकर चर्चा हर तरफ तेज होती जा रही है। कोई इसे भविष्य की सबसे बड़ी तकनीक बता रहा है, तो कोई इसे लोगों की नौकरियों के लिए खतरा मान रहा है। अब Microsoft के AI प्रमुख Mustafa Suleyman के एक बड़ा बयान दिया है जो किसी बड़ी चेतावनी से कम नहीं है। दरअसल उन्होंने दावा किया है कि अगले 12 से 18 महीनों में AI ज्यादातर व्हाइट कॉलर यानी ऑफिस में कंप्यूटर पर होने वाले कामों को इंसानों की तरह करने लगेगा। Mustafa Suleyman का कहना है कि वकील, अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर और मार्केटिंग प्रोफेशनल जैसे कई पेशों में AI तेजी से इंसानों की जगह ले सकता है।

उनके इस बयान के बाद दुनियाभर में नौकरीपेशा लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI पूरी तरह इंसानों को रिप्लेस नहीं करेगा, बल्कि काम करने का तरीका बदल देगा। AI को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले समय में नौकरियों का भविष्य क्या होगा और लोगों को खुद को कैसे तैयार करना चाहिए।

Microsoft AI चीफ ने बयान की बड़ी बात

Microsoft AI के प्रमुख Mustafa Suleyman ने एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले 12 से 18 महीनों में AI ह्यूमन्स के लेवल का परफॉरमेंस करने लगेगा। उन्होंने कहा कि ऑफिस में कंप्यूटर पर होने वाले ज्यादातर काम AI खुद कर सकेगा। उनके मुताबिक वकील, अकाउंटेंट से जुड़े कई काम AI की मदद से ऑटोमेट हो सकते हैं। Suleyman ने यह भी कहा कि AI सिर्फ छोटे-मोटे काम नहीं करेगा, बल्कि बड़े प्रोफेशनल टास्क भी संभाल सकेगा।

इन नौकरियों पर सबसे ज्यादा खतरा

AI को लेकर सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों में देखी जा रही है जो कंप्यूटर पर आधारित काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेटा एनालिसिस, कंटेंट राइटिंग, कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट और ऑफिस मैनेजमेंट जैसे कई सेक्टर तेजी से AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। Mustafa Suleyman का कहना है कि AI इंसानों की तरह डॉक्यूमेंट पढ़ने, रिपोर्ट बनाने, डेटा समझने और फैसले लेने में काफी तेज हो रहा है। यही वजह है कि कई कंपनियां अब AI पर भारी निवेश कर रही हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर नौकरी खत्म नहीं होगी। जिन कामों में इंसानी समझ, भावनाएं और क्रिएटिविटी ज्यादा जरूरी है, वहां इंसानों की जरूरत बनी रह सकती है।

AI पर बढ़ रहा खर्च बढ़ी कंपनियों का खर्च

दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां AI को भविष्य का सबसे बड़ा बिजनेस मान रही हैं। Microsoft, Meta और Google जैसी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर और नए AI मॉडल्स पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Microsoft के CEO Satya Nadella पहले भी कह चुके हैं कि कंपनी के अंदर AI कोडिंग जैसे कई कामों में मदद कर रहा है। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने भी माना था कि AI की वजह से कुछ जगहों पर कम लोगों की जरूरत पड़ रही है। यही वजह है कि AI को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।