Meta में अचानक छंटनी से हड़कंप: पहले कहा Work From Home करो, फिर सुबह 4 बजे भेज दिया Layoff Email

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Meta में 8000 कर्मचारियों की छंटनी की खबर से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पहले कर्मचारियों से Work From Home करने को कहा और फिर निकाल दिया। कंपनी AI पर फोकस बढ़ा रही और हजारों कर्मचारियों को नई AI टीमों में शिफ्ट भी किया जाएगा।

Meta में अचानक छंटनी से हड़कंप: पहले कहा Work From Home करो, फिर सुबह 4 बजे भेज दिया Layoff Email

Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta Platforms एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी करीब 8,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर सकती है। यह Meta की ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा माना जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी अब तेजी से AI यानी Artificial Intelligence पर फोकस बढ़ा रही है और इसी वजह से संगठन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। Mark Zuckerberg की अगुवाई वाली कंपनी आने वाले समय में AI आधारित प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश करने की तैयारी में है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Meta सिर्फ कर्मचारियों की छंटनी ही नहीं करेगी, बल्कि करीब 7000 कर्मचारियों को नई AI टीमों में ट्रांसफर भी किया जाएगा। कई कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया और बाद में उन्हें लेऑफ ईमेल भेजे गए। इससे कंपनी के अंदर डर और असमंजस का माहौल बन गया है।

AI पर फोकस बढ़ा रही Meta

Meta पिछले कुछ समय से AI टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि आने वाला समय AI का होगा और इसी वजह से वह अपने बिजनेस मॉडल में बड़े बदलाव कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर और नए AI प्रोडक्ट्स पर अरबों डॉलर खर्च करने की तैयारी में है। Meta का फोकस ऐसे AI टूल्स बनाने पर है जो Facebook, Instagram, WhatsApp और दूसरे प्लेटफॉर्म्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना सकें। Meta सिर्फ नौकरी खत्म नहीं कर रही, बल्कि करीब 7,000 कर्मचारियों को नई AI टीमों में भी ट्रांसफर कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह छोटी लेकिन ज्यादा तेज और प्रभावी टीम बनाना चाहती है।

Work From Home के बाद भेजे गए लेऑफ मेल

इस पूरे मामले की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कई कर्मचारियों को पहले Work From Home करने को कहा गया और फिर Layoff Emails भेजे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह कर्मचारियों को अचानक ईमेल मिले कि उनकी नौकरी खत्म की जा रही है। इससे कर्मचारियों में काफी डर और गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। टेक इंडस्ट्री में इस समय AI की रेस बहुत तेज हो चुकी है। OpenAI, Google और दूसरी कंपनियां तेजी से AI मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में Meta भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।