काम की बात: बच्चे AI से क्या पूछ रहे हैं, सबकुछ देख सकेंगे पैरेंट्स, फेसबुक-इंस्टा में आया काम का फीचर
मेटा अब माता-पिता को यह देखने की सुविधा दे रही है कि उनके बच्चे Instagram, Facebook और Messenger पर Meta AI के साथ किन-किन विषयों पर बातचीत की है। कंपनी नया Insights टैब लेकर आई है। देखें कैसे काम करेगा नया फीचर

अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं आपके बच्चे AI से कुछ उल्टी-सीधी, गैरजरूरी या फिर ऐसी बातें तो नहीं पूछ रहे हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं, तो मेटा ने लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया है। दरअसल, मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा अब माता-पिता को यह देखने की सुविधा देती है कि उनके बच्चों ने Meta AI के साथ किन-किन विषयों पर बातचीत की है। यह अपडेट गुरुवार को जारी किया गया, जो Instagram, Facebook और Messenger पर लागू होता है। इस कदम से माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, जिसके लिए सुपरविजन हब में एक नया 'Insights' टैब दिया गया है। कैसे काम करता है यह फीचर, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ..
चलिए बताते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर
टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा का कहना है कि यह नया अपडेट फिलहाल शुरुआती तौर पर यूके, यूएस, कनाडा, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि जल्द ही इस अपडेट को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। इस अपडेट में एक 'Insights' टैब दिया गया है, जहां माता-पिता उन आम विषयों को देख सकते हैं जिनके बारे में उनके बच्चों ने Meta AI का इस्तेमाल करके जानकारी ली होगी। इन विषयों में वेल-बीइंग, हेल्थ, ट्रैवल, लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, स्कूल और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा, माता-पिता डिटेल सबटॉपिक को और ज्यादा डिटेल से जानने के लिए अलग-अलग कैटेगरी पर क्लिक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, लाइफस्टाइल में फैशन या खाना शामिल हो सकता है। मेटा का दावा है कि यह टूल माता-पिता को उनके बच्चों की सुरक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है, बिना उनकी पूरी बातचीत दिखाए। सटीक मैसेज दिखाने के बजाय, यह अपडेट कुछ बड़े विषयों का सुझाव देता है, ताकि माता-पिता अपने बच्चों की रुचियों और चिंताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
ये काम भी कर सकते हैं पैरेंट्स
इस अपडेट के बारे में बताते हुए मेटा ने कहा, "ये नई जानकारी और पहले से मिलने वाले अलर्ट, उन तरीकों में से कुछ ही हैं जिनके जरिए हम माता-पिता के लिए बच्चों की निगरानी को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने पर काम कर रहे हैं। ये पहले से मौजूद सुपरविजन फीचर्स को और बेहतर बनाते हैं, जिनकी मदद से, दूसरी चीजों के अलावा, माता-पिता समय सीमा तय कर सकते हैं, ब्रेक का समय तय कर सकते हैं, और यह देख सकते हैं कि पिछले सात दिनों में उनका बच्चा किससे चैट कर रहा था।"
मेटा पर किशोरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लगे थे आरोप
पिछले साल अक्टूबर में, इस टेक कंपनी ने अपने मेटा AI के आस-पास किशोरों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कुछ टूल्स की योजना बनाई थी। इसमें माता-पिता द्वारा कुछ AI कैरेक्टर्स पर बैन लगाना भी शामिल था। इस साल की शुरुआत में, मेटा ने किशोरों के लिए अपने AI कैरेक्टर्स तक पहुंच रोक दी थी, जिसमें Paris Hilton और Snoop Dogg की नकल करने वाले AI किरदार भी शामिल थे। इन AI कैरेक्टर्स को तब सस्पेंड किया गया, जब Meta New Mexico में एक कोर्ट केस हार गई; इस केस में उस पर किशोरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप लगाया गया था।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


