Meta का बड़ा धमाका! AI और 12MP कैमरा वाले स्मार्ट चश्मे हुए लॉन्च, इतनी है कीमत
Meta ने अपनी नई Meta Glasses लॉन्च किए हैं, जिनमें Muse Spark AI, 12MP कैमरा और स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें मल्टी-माइक्रोफोन सेटअप भी मिल रहा है।

स्मार्ट वियरेबल्स की दुनिया में Meta ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए Meta Glasses लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन स्मार्ट ग्लासेस को लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। Meta का कहना है कि यह डिवाइस सिर्फ एक स्मार्ट ग्लास नहीं, बल्कि ऐसा AI असिस्टेंट है जो यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकता है। नई Meta Glasses में Muse Spark AI, 12-मेगापिक्सल कैमरा, ओपन-इयर ऑडियो सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे ट्रेडिशनल स्मार्ट ग्लासेस से अलग बनाते हैं।
Meta ने इन ग्लासेस को EssilorLuxottica के साथ कोलैबरेशन में डिवेलप किया है। कंपनी की कोशिश ऐसा डिवाइस पेश करने की है जिसे लोग पूरे दिन आराम से पहन सकें और जरूरत पड़ने पर AI की मदद भी ले सकें। डिजाइन के मामले में भी Meta ने खास ध्यान दिया है जिससे ग्लासेस नॉर्मल चश्मे जैसी दिखें और टेक्नोलॉजी कंफर्ट पर भारी ना पड़े।
नए AI सिस्टम का मिला सपोर्ट
नए Meta Glasses का सबसे बड़ा हाइलाइट Muse Spark AI है। यह AI सिस्टम यूजर की आवाज को समझकर सवालों के जवाब देने, आसपास मौजूद चीजों की पहचान करने और अलग-अलग जानकारियां उपलब्ध कराने जैसे काम कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई यूजर किसी ऐतिहासिक इमारत के सामने खड़ा है तो वह AI से उसके बारे में जानकारी ले सकता है। इसी तरह किसी ऑब्जेक्ट, प्रोडक्ट या लोकेशन की पहचान करने में भी यह टेक मदद कर सकती है। Meta का दावा है कि AI को ज्यादा नेचुरल बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को ऐसा महसूस हो कि वे किसी डिजिटल असिस्टेंट से नहीं, बल्कि एक इंसान से बात कर रहे हैं।
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Meta Glasses में 12-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी फोटो लेने के साथ 3K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। कैमरे की मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन निकाले अपने एक्सपीरियंस कैप्चर कर सकते हैं। ट्रैवल, आउटडोर एक्टिविटीज और कंटेंट क्रिएशन करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।
दिया गया मल्टी-माइक्रोफोन सेटअप
ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ग्लासेस में ओपन-इयर स्पीकर्स और मल्टी-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। इसकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और AI से बातचीत कर सकते हैं। ओपन-इयर डिजाइन का फायदा यह है कि यूजर्स अपने आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं, जिससे सुरक्षा भी बरकरार रहती है।
बैटरी की बात करें तो Meta के अनुसार ये स्मार्ट ग्लासेस एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक चल सकते हैं। इनके साथ मिलने वाला चार्जिंग केस एक्सट्रा बैटरी बैकअप ऑफर करता है, जिससे इन्हें पूरे दिन यूज करना आसान हो जाता है। कंपनी ने प्रिस्क्रिप्शन लेंस का ऑप्शन भी दिया है, इसलिए नजर का चश्मा पहनने वाले लोग भी इसे आसानी से यूज कर सकेंगे।
इतनी रखी गई है कीमत
कीमत की बात करें तो Meta Glasses की शुरुआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है, जबकि कुछ प्रीमियम मॉडल 399 डॉलर तक उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन्हें कई डिजाइन और कलर ऑप्शंस में पेश किया है जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से चुन सकें।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


