Meta AI का बड़ा अपडेट: अब बच्चों की खतरनाक AI चैट नहीं रहेगी छिपी, बच्चा करेगा सुसाइड जैसी बात, तो तुरंत पहुंचेगा पैरेंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Meta AI ने युवाओं की सुरक्षा के लिए नया पैरेंट अलर्ट फीचर लॉन्च किया है। अगर कोई टीन Meta AI से सुसाइड या Self-Harm जैसी बातें करता है, तो AI माता-पिता को अलर्ट भेज सकता है।

Instagram

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब बच्चे और टीन भी पढ़ाई, जानकारी और बातचीत के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ सुरक्षा और मेंटल हेल्थ बिगड़ रही हैं। इन्हीं चिंताओं को देखते हुए Meta ने अपने AI चैटबॉट के लिए एक नया Parent Alert फीचर पेश किया है। इस फीचर का मकसद उन किशोरों की सुरक्षा बढ़ाना है जो Meta AI से बातचीत के दौरान सुसाइड (Suicide) या खुद को नुकसान पहुंचाने (Self-Harm) जैसी गंभीर बातें करते हैं। अगर Meta AI को बातचीत में ऐसे संकेत मिलते हैं कि किसी किशोर को तुरंत मदद की जरूरत हो सकती है, तो यह सिर्फ हेल्पलाइन की जानकारी ही नहीं देगा, बल्कि पैरेंटल सुपरविजन का इस्तेमाल कर रहे माता-पिता को भी अलर्ट भेज सकता है।

कैसे करेगा काम

जब कोई Teen Meta AI से चैट करेगा और बातचीत में ऐसे संकेत मिलेंगे कि वह मेंटल हेल्थ संकट में हो सकता है, तो सबसे पहले Meta AI उसे हेल्पलाइन और भरोसेमंद वयस्क (जैसे माता-पिता या काउंसलर) से बात करने की सलाह देगा। अगर सिस्टम को जोखिम अधिक लगे, तो चैट का रीव्यू के बाद सुपरवाइजिंग पैरेंट को अलर्ट भेजा जा सकता है।

Meta का कहना है कि हर बातचीत पर माता-पिता को नोटिफिकेशन नहीं भेजा जाएगा। कंपनी का कहना है कि अलर्ट भेजने से पहले चैट का Manual Review भी किया जाएगा। अगर अलर्ट भेजा जाता है, तो माता-पिता को सिर्फ इनफार्मेशन ही नहीं मिलेगी बल्कि एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए टिप्स भी दिए जाएंगे। इनमें यह बताया जाएगा कि बच्चे से सेंसिटिव बात पर कैसे बात करें। फिलहाल यह फीचर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में Instagram के Parental Supervision इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए शुरू किया गया है। Meta ने कहा है कि साल के अंत तक इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Teen Accounts में पहले से कौन-कौन से सुरक्षा फीचर

Meta पहले ही Teen Accounts के लिए कई सुरक्षा उपाय लागू कर चुका है। इनमें संवेदनशील कंटेंट पर रोक, अजनबियों के मैसेज पर कंट्रोल, समय संबंधी सीमाएं और पैरेंटल सुपरविजन जैसे फीचर शामिल हैं। नया Parent Alert फीचर इन्हीं सुरक्षा उपायों का विस्तार है। Meta ने यह भी बताया है कि कंपनी ऐसे सिस्टम पर काम कर रही है, जो बहुत गंभीर खतरे की स्थिति में स्थानीय इमरजेंसी सर्विस को सूचना देने में मदद कर सके। हालांकि यह फीचर अभी विकास के चरण में है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।