Christmas 2025 Scam: WhatsApp पर आ रहा खतरनाक मैसेज, एक क्लिक में उड़ सकते हैं पैसे
क्रिसमस 2025 के मौके पर WhatsApp पर फ्री गिफ्ट और बोनस के नाम से खतरनाक स्कैम फैलाया जा रहा है, जिससे लोगों के बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो रहे हैं। आपको इससे बचने के लिए अलर्ट रहना होगा।

क्रिसमस (Christmas 2025) का त्योहार नजदीक आते ही इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग गिफ्ट्स, ऑफर्स और सरप्राइज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी खुशी का फायदा उठाकर साइबर अटैकर्स एक नए Merry Christmas WhatsApp Scam को अंजाम दे रहे हैं। इस स्कैम के जरिए अटैकर्स कुछ ही मिनटों में लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।
कैसे काम करता है WhatsApp Christmas Scam?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Christmas Scam के तहत जालसाज यूजर्स को व्हाट्सएप पर आकर्षक मेसेज भेज रहे हैं। इनमें आमतौर पर लिखा होता है, ‘Merry Christmas! You’ve received a gift’ या ‘Christmas bonus waiting for you’। मेसेज में एक लिंक दिया जाता है, जिसे क्लिक कर गिफ्ट या बोनस क्लेम करने का दावा किया जाता है।
यही लिंक असल में खतरनाक होता है। जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करता है, वह एक फेक वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो दिखने में किसी मशहूर ब्रैंड या कंपनी की ऑफिशियल साइट जैसी लगती है। वहां यूजर से नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स, OTP या कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है।
मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
जैसे ही यूजर अपनी पर्सनल या पेमेंट डिटेल्स दर्ज करता है, हैकर्स को उसके डिवाइस और बैंक अकाउंट तक पहुंच मिल जाती है। इसके बाद साइबर अपराधी बिना समय गंवाए अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। कई मामलों में लोगों को तब तक भनक नहीं लगती, जब तक उनके अकाउंट से पूरा बैलेंस साफ नहीं हो जाता।
त्यौहारों में बढ़ जाते हैं ऐसे स्कैम
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, त्योहारों का समय स्कैमर्स के लिए सबसे आसान मौका होता है। इस दौरान लोग ज्यादा रिलैक्स रहते हैं और ऑफर्स व गिफ्ट्स को लेकर उत्साहित होते हैं। ऐसे में वे बिना ज्यादा सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं। हैकर्स इसी लापरवाही का फायदा उठाते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
क्रिसमस या किसी भी त्योहार के दौरान अगर आपको पर फ्री गिफ्ट, बोनस या इनाम से जुड़ा कोई मेसेज मिले, तो उस पर भरोसा ना करें। अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स, OTP या पर्सनल जानकारी किसी लिंक या वेबसाइट पर रजिस्टर ना करें। साथ ही, मेसेज को तुरंत रिपोर्ट करें और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करें।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




