
इंटरनेट फिर हुआ ठप! एकसाथ कई वेबसाइट्स चलना बंद, Cloudflare से जुड़ी है वजह
Cloudflare Down: लोकप्रिय कंटेंट सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक Cloudflare की सेवाएं प्रभावित होने का मामला सामने आया है। इसके चलते कई वेबसाइट्स काम नहीं कर रही हैं और यूजर्स परेशान हैं।
Cloudflare Down: दुनियाभर के यूजर्स अचानक इंटरनेट में आई दिक्कत के चलते परेशान हैं और एकसाथ कई वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसके लिए कंटेंट सर्विस प्रोवाइडर Cloudflare को जिम्मेदार माना जा रहा है। यूजर्स इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिख रहे हैं। इस आउटेज का असर Canva और Downdetector जैसी ढेरों वेबसाइट्स पर पड़ा है। इसके चलते कई यूजर्स के जरूरी काम रुके हुए हैं।
यूजर्स ने फौरन X पर शिकायत करना और इस बारे में पूछना शुरू कर दिया कि इंटरनेट पर ढेरों सेवाएं काम क्यों नहीं कर रही हैं। प्रभावित होने वाली वेबसाइट्स और इंटरनेट सर्विसेज की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। Groww और Zerodha जैसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स भी इस आउटेज के चलते प्रभावित हुए। इसके अलावा कुछ यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट के दौरान भी परेशानी हुई।
कंपनी ने जारी किया आधिकारिक बयान
Cloudflare ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसके डैशबोर्ड के अलावा ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेसेज (APIs) को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। कंपनी ने इसके स्टेटस पेज पर बताया कि कस्टमर्स को डैशबोर्ड और क्लाउडफ्लेयर वेबसाइट पर कुछ एरर मेसेज दिख रहे थे, जिसे अब फिक्स किया जा रहा है।
पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला
बता दें, Cloudflare की सेवाएं ठप होने का यह करीब एक महीने में दूसरा मामला है। इससे पहले पिछले महीने भी अचानक कई वेबसाइट्स ठप हो गई थीं और पता चला था कि Cloudflare के सर्वर में आई दिक्कत इसके लिए जिम्मेदार थी। दरअसल, Cloudflare कई वेबसाइट्स का कंटेंट होस्ट करता है और यही वजह है कि इसके सर्वर में दिक्कत आने के चलते कई वेबसाइट्स और सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




