Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़magnetic Bluetooth speaker for iPhones Black Shark launched with RGB lighting and 16 hours battery life
आ गया चिपकने वाला Speaker! iPhone पर लगा लो शुरू करो पार्टी; 16 घंटे की बैटरी, RGB लाइटिंग, IPX4 रेटिंग से लैस

आ गया चिपकने वाला Speaker! iPhone पर लगा लो शुरू करो पार्टी; 16 घंटे की बैटरी, RGB लाइटिंग, IPX4 रेटिंग से लैस

संक्षेप:

Black Shark ने लॉन्च किया नया मैग्नेटिक ब्लूटूथ स्पीकर Bluetooth 6.0, MagSafe मैग्नेटिक Mount, 16 घंटे प्लेबैक, IPX4 वाटर रेसिस्टेंस और TWS स्टेरियो मोड। जानिए भारत में कब और कितने में उपलब्ध हो सकता है।

Dec 11, 2025 08:29 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

अगर आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से म्यूजिक सुनने का अनुभव बढ़ाना चाहते हैं, तो Black Shark का नया मैग्नेटिक ब्लूटूथ स्पीकर आपके लिए एक दमदार डील हो सकता है। Black Shark, जो पहले सिर्फ गेमिंग फोन व एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता था, अब ऑडियो मार्केट में ख़ुद को स्थापित करने की शुरुआत कर चुका है। इस नए स्पीकर में MagSafe-style मैग्नेटिक माउंट है, जिससे इसे फोन या किसी मैग्नेटिक-सपोर्टेड डिवाइस से आसानी से जोड़ा जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

नया स्पीकर Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, 4W आउटपुट ड्राइवर, DSP Pro 2.0 ऑडियो एल्गोरिदम, और IPX4 वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। फुल चार्ज बैटरी 750mAh की है जो 6 से 16 घंटे तक म्यूजिक बजा सकती है, वॉल्यूम और यूज़िंग मोड पर निर्भर करता है। इसके अलावा, आप दो-स्पीकर TWS मोड से स्टीरियो साउंड भी पा सकते हैं। चाहे आपके पास लैपटॉप हो, स्मार्टफोन या टैब Black Shark की इस नई पेशकश से ऑडियो एक्सपीरियंस नई ऊँचाइयों पर पहुंचने वाला है।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹4000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP कैमरा वाला Best-Selling फोन

Black Shark Magnetic Bluetooth Speaker के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

यह स्पीकर मैग्नेटिक माउंट के साथ आता है MagSafe-style mount से आप इसे सीधे स्मार्टफोन या मैग्नेटिक बैक-पैनल वाले डिवाइस से चिपका सकते हैं। यह सेट-अप ट्रिपल उपयोग हो सकता है: मोबाइल स्टैंड, बैक-सपोर्ट व स्पीकर यूनिट।ऑडियो ड्राइवर 1.45-इंच का full-range ड्राइवर है, जो 4 W तक का पावर आउटपुट देता है। कंपनी का कहना है कि DSP Pro 2.0 ऑडियो एल्गोरिदम से बास डेप्थ, क्लैरिटी और साउंड क्वालिटी अच्छी रहती है।

सम्बंधित सुझाव

स्पीकर की आवाज़ की तीव्रता 90dB तक हो सकती है जिससे यह रूम, ऑफिस, छोटी पार्टी या आउटडोर उपयोग के लिए पर्याप्त हो जाएगा। नए ब्लूटूथ स्पीकर में Bluetooth 6.0 दिया गया है, जो कनेक्शन को स्थिर और लेटेंसी को कम करता है। अगर आप चाहे, तो दो यूनिट्स को TWS (True Wireless Stereo) मोड में जोड़कर स्टीरियो साउंड पा सकते हैं जिससे साउंडस्टेज बड़ा और असरदार हो जाएगा।

स्पीकर में 750mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गयी है, जो वॉल्यूम व उपयोग के अनुसार लगभग 6 से 16 घंटे तक प्लेबैक देती है। चार्जिंग USB-C पोर्ट के जरिए होती है। पूरी चार्जिंग में दो-ढाई घंटे लगते हैं। स्पीकर को IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है मतलब हल्की बारिश या पानी की छींटों से यह सुरक्षित रहेगा। इसलिए इसे घर, बालकनी, बाज़ार या आउटडोर उपयोग के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटल + ABS प्लास्टिक बिल्ड है जिससे यह हल्का और पोर्टेबल है। आप इसे ट्रैवल, ऑफिस, लैपटॉप साथ या मोबाइल के साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।

Black Shark Bluetooth Speaker की कीमत

इस चिपकने वाले स्पीकर की कीमत 129 युआन (लगभग 1,700 रुपये) है। इस स्पीकर को फिलहाल सिर्फ चीनी मार्केट में पेश किया है। इसे JD.com से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, टॉप 10 में 5 Samsung के फोन्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।