649 रुपये शुरुआती कीमत में 30,000mAh पावरबैंक और नेकबैंड लाया ब्रांड, देखें खासियत
लिन ओरिजिनल्स ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी लाइफस्टाइल टेक रेंज का विस्तार करते हुए तीन नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बताया कि इस लाइनअप में पावरबॉक्स 23 प्रो पावरबैंक, पावरबॉक्स 20 प्रो पावरबैंक और रोवर 3 प्रो ब्लूटूथ नेकबैंड शामिल हैं।

लिन ओरिजिनल्स ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी लाइफस्टाइल टेक रेंज का विस्तार करते हुए तीन नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बताया कि इस लाइनअप में पावरबॉक्स 23 प्रो पावरबैंक, पावरबॉक्स 20 प्रो पावरबैंक और रोवर 3 प्रो ब्लूटूथ नेकबैंड शामिल हैं, जिन्हें मॉडर्न यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। चलिए बताते हैं अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत और खासियत...
सम्बंधित सुझाव

76% OFF

boAt New Launch EnergyShroom PB331 (Magsafe) 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank, 15W Wireless & 22.5W Wired Charging for (iPhone 16,15,14,13 & 12, Android & Other Qi Enabled Devices) (Ash Black)
boAt New Launch EnergyShroom PB331 (Magsafe) 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank
15W Wireless & 22.5W Wired Charging for (iPhone 16
15

₹1099
₹4499खरीदिये

48% OFF

Portronics Power Shutter Pro 35W 10000mAh SuperFast Charging Wired Powerbank with in-Built Type C PD Cable, Type C Input/Output Cable,LED Display,EV Grade Batteries,Support with Android, Apple,Tablet
Portronics Power Shutter Pro 35W 10000mAh SuperFast Charging Wired Powerbank with in-Built Type C PD Cable
Type C Input/Output Cable
LED Display

₹1299
₹2499खरीदिये

53% OFF

Portronics Luxcell MagClick 10k 10000 mAh 15W Magnetic Wireless Fast Charging Nano Power Bank Premium Finish, 22.5 Wired Output Compatible with iPhone 12 & Above,Type C Smartphones,Tablets(Beige)
Portronics Luxcell MagClick 10k 10000 mAh 15W Magnetic Wireless Fast Charging Nano Power Bank Premium Finish
22.5 Wired Output Compatible with iPhone 12 & Above
Type C Smartphones

₹1398
₹2999खरीदिये

70% OFF

Portronics Luxcell Wireless Mini 10k 10000mAh 15W Magnetic Wireless Fast Charging Nano Power Bank with 22.5 Wired Output Compatible with iPhone 12 & Above & Other QI Enabled Devices(Black)
Portronics Luxcell Wireless Mini 10k 10000mAh 15W Magnetic Wireless Fast Charging Nano Power Bank with 22.5 Wired Output Compatible with iPhone 12 & Above & Other QI Enabled Devices(Black)

₹1199
₹3999खरीदिये
Powerbox 23 Pro Powerbank
पावरबॉक्स 23 प्रो पावरबैंक कॉम्पैक्ट और लाइटवेट है, जो स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और यात्रियों के लिए परफेक्ट है। इसमें 10,000 एमएएच की बैटरी है जो स्मार्टफोन और वियरेबल्स को कई बार फुल चार्ज कर सकती है। यह कम्पैटिबल डिवाइसेस के लिए 22.5W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस में टाइप-सी इनपुट/आउटपुट और यूएसबी आउटपुट पोर्ट हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
Powerbox 20 Pro Powerbank
पावरबॉक्स 20 प्रो पावरबैंक फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें 30,000 एमएएच की बैटरी है। यह 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस आसानी से चार्ज हो सकते हैं। इसके अन्य खास फीचर्स में 15W वायरलेस चार्जिंग, डुअल यूएसबी आउटपुट पोर्ट, टाइप-सी पोर्ट और QC/PD फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल शामिल हैं जो अलग-अलग डिवाइस के साथ कम्पैटिबलिटी प्रदान करते हैं। इसमें एक डिजिटल डिस्प्ले भी है, जो रियल टाइम में बैटरी स्टेटस बताती है।
Rover 3 Pro Bluetooth Neckband
रोवर 3 प्रो को ऑडियो प्लेबैक और कॉल फंक्शनलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्टेबल पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए इसमें 10.2 एमएम ड्राइवर् लगे हुए हैं। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 40 घंटे तक प्लेबैक और 1200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसमें ENC तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करता है। इसमें 60ms लो लेटेंसी गेमिंग या स्ट्रीमिंग के लिए ऑडियो-विजुअल सिंक्रोनाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें मैग्नेटिक ऑन/ऑफ स्विच, ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन और IPX4 स्प्लैश और स्वेट रेसिस्टेंस शामिल हैं।
इतनी है अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमत
पावरबॉक्स 23 प्रो पावरबैंक की कीमत 1,399 रुपये, पावरबॉक्स 20 प्रो पावरबैंक की कीमत 3,249 रुपये और रोवर 3 प्रो ब्लूटूथ नेकबैंड की कीमत 649 रुपये है। ये तीनों डिवाइस देश के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


