Livpure Lotier Smart रिव्यू: स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद प्योरिफिकेशन वाला वाटर प्योरिफायर
Livpure Lotier Smart Water Purifier प्रीमियम डिजाइन, 10-स्टेज फिल्ट्रेशन और AIoT बेस्ड स्मार्ट फीचर्स के साथ मार्केट का हिस्सा बना है। हम इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

वाटर प्योरिफायर अब सिर्फ लग्जरी नहीं रह गए हैं और खराब पानी से जुड़े मौजूदा हेल्थ रिस्क्स को देखते हुए सभी की जरूरत बन चुके हैं। यूजर्स अब ऐसे वाटर प्योरिफिकेशन डिवाइस चाहते हैं जो पानी की क्वॉलिटी पर नजर रखें, मेंटेनेंस आसान बनाएं और लंबे समय तक बिना परेशानी के काम करें। ऐसे में Livpure Lotier Smart Water Purifier को एक प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन के तौर पर मार्केट का हिस्सा बनाया गया है। अगर आप भी एक नया वाटर प्योरिफायर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हम इस डिवाइस का डीटेल्ड रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं। हमने इसे एक महीने से ज्यादा वक्त तक इस्तेमाल किया और आइए बताएं कि हमारा अनुभव कैसा रहा।
प्रीमियम डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी
पहली नजर में ही यह प्योरिफायर अपने अट्रैक्टिव और मिनिमल डिजाइन से इंप्रेस करता है। ब्लैक फिनिश इसे एक प्रीमियम लुक देती है, जो मॉडर्न किचन एस्थेटिक्स के साथ मेल खाती है। इसकी बिल्ड-क्वॉलिटी सॉलिड है और कहीं भी चीप-प्लास्टिक का इस्तेमाल देखने को नहीं मिलता। फ्रंट पैनल पर दिए गए डिस्प्ले इंडिकेटर्स और क्लीन डिजाइन देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि यह सिर्फ एक वाटर प्योरिफायर नहीं बल्कि एक स्मार्ट होम डिवाइस है।
पावरफुल 10-स्टेज प्योरिफिकेशन टेक
Livpure प्योरिफायर की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10-स्टेज प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। कंपनी का कहना है कि इसमें RO, UV, UF, मिनरलाइजर, कॉपर और अल्कलाइन जैसी फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी का जो कॉम्बिनेशन मिलता है, वह सिर्फ पानी को फिल्टर ही नहीं करता बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स भी बनाए रखता है। रिव्यू पीरियड के दौरान हमने भी ऐसा महसूस किया और पाया कि पानी का स्वाद सामान्य और फ्रेश फील होता है। जिन क्षेत्रों में पानी का TDS ज्यादा रहता है, वहां भी यह फिल्टर इफेक्टिवली काम कर सकता है।
रिव्यू के दौरान हमने जो पानी फिल्टर किया, उसका TDS करीब 500ppm था और फिल्टरेशन के बाद प्योरिफायर से हमें 30 से 40ppm TDS वाला आउटपुट मिला। अच्छी बात यह है बॉक्स में ही यूजर्स को TDS मीटर भी दिया जाता है, जिससे वे खुद पानी की गुणवत्ता टेस्ट कर सकते हैं।
AIoT इंटीग्रेशन से मिले कई स्मार्ट फीचर्स
Lotier को इसका AIoT (Artificial Intelligence of Things) इंटीग्रेशन भी खास बनाता है। यह केवल पानी प्योरिफाइ नहीं करता, बल्कि आपको अपने स्मार्टफोन के जरिए प्योरीफायर की मौजूदा कंडीशन पर नजर रखने का विकल्प भी देता है। डेडिकेटेड ऐप की मदद से यूजर रियल-टाइम TDS देख सकते हैं, फिल्टर की कंडीशन जान सकते हैं और जरूरत पड़ने पर सर्विस रिक्वेस्ट भी रजिस्टर कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो यह जानना चाहते हैं कि उनके घर में आने वाला पानी कितना शुद्ध है।
डेली यूजेस के मामले में भी Lotier काफी कंफर्टेबल फील होता है। इसकी 6.5 लीटर की स्टोरेज टैंक क्षमता एक छोटे परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है। हालांकि, अगर परिवार में ज्यादा सदस्य हैं तो आपको यह टैंक छोटा लग सकता है। अच्छी बात यह लगी कि पानी भरने की स्पीड अच्छी है और डिस्प्ले इंडिकेटर के साथ टैंक फुल होने, फिल्टर्स की स्थिति और उनके काम करने की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
लंबे वक्त तक सर्विस और फिल्टर कवरेज
एक और पहलू जो इसे बाकी ब्रैंड्स से अलग बनाता है, वह है कंपनी की ओर से दी जाने वाली 2.5 साल तक की अनकंडिशनल सर्विस और फिल्टर कवरेज। यानी यूजर्स को इसे खरीदने के बाद 2.5 साल तक सर्विस या फिल्टर रिप्लेसमेंट के लिए कोई खर्च नहीं करना पड़ता। वाटर प्योरिफायर खरीदते समय ज्यादातर लोगों की चिंता बाद में आने वाले इसके मेंटेनेंस से जुड़े खर्च को लेकर होती है। ऐसे में यह विकल्प लंबे वक्त तक यूजर्स को टेंशन-फ्री एक्सपीरियंस देता है। हमें रिव्यू पीरियड के दौरान इंस्टॉलेशन और एक बार सर्विस की जरूरत पड़ी और दोनों बार एक्सपीरियंस स्मूद रहा।
आपको खरीदना चाहिए या नहीं?
Livpure Lotier Smart Water Purifier उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो केवल RO नहीं, बल्कि एक स्मार्ट, कनेक्टेड और मॉडर्न वाटर मैनेजमेंट सिस्टम चाहते हैं। अट्रैक्टिव डिजाइन, एडवांस्ड फिल्ट्रेशन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, स्मार्ट ऐप फीचर्स और लंबी सर्विस कवरेज का कॉम्बिनेशन इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए ऐसा वाटर प्योरिफायर ढूंढ रहे हैं जो मॉडर्न टेक और पानी की शुद्धता दोनों का बैलेंस ऑफर करे, तो Livpure Lotier आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


