Lifelong ROAR Projector Review: घर को बना देगा Theatre, मूवी से लेकर IPL तक हर चीज का मजा होगा दोगुना; Karaoke Mic भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lifelong ROAR Projector को हमने मूवी, ओटीटी देखने और Karaoke जैसे कई कामों के लिए इस्तेमाल किया हैं। यहां हम आपको इस प्रोजेक्टर की खूबियां और कमियां बता रहे हैं, ताकि आप समझ सकें कि 10,000 रुपए से कम में यह आपके लिए सही ऑप्शन साबित होगा या नहीं।

Lifelong ROAR Projector Review: घर को बना देगा Theatre, मूवी से लेकर IPL तक हर चीज का मजा होगा दोगुना; Karaoke Mic भी

Lifelong Electronics ROAR Projector Review: आजकल लोग बड़े स्मार्ट टीवी की जगह प्रोजेक्टर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वजह साफ है, कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस। पिछले करीब एक महीने से हमने इस प्रोजेक्टर को इस्तेमाल किया इस दौरान मैंने इस पर आईपीएल मैच देखे, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और YouTube पर कई मूवी और वेब सीरीज स्ट्रीम कीं, साथ ही Karaoke पार्टी भी की। शुरुआत में लगा था कि यह भी बाकी सस्ते प्रोजेक्टर की तरह सिर्फ बड़े-बड़े फीचर्स वाला प्रोडक्ट होगा, लेकिन इस्तेमाल करने के बाद इसका बड़ी स्क्रीन वाला एक्सपीरियंस, तेज साउंड और आसान एंड्रायड फीचर्स काफी अच्छे लगे। कंपनी इस प्रोजेक्टर के साथ 20W स्पीकर, 1080P और 4K सपोर्ट, एंड्रायड OTT Apps और दो Karaoke Mic देती है। लेकिन, क्या ये फीचर्स इस कीमत को जस्टिफाई करते हैं? इस रिव्यू में आप जान पाएंगे।

सम्बंधित सुझाव

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Lifelong ROAR Projector का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। फ्रंट में बड़ा प्रोजेक्शन लेंस मिलता है, जबकि साइड में स्पीकर्स और वेंट्स दिए गए हैं। प्रोजेक्टर ज्यादा भारी नहीं है, इसलिए इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है। हमने इसे बेडरूम, हॉल और टैरेस तीनों जगह इस्तेमाल किया और हर जगह सेटअप करना आसान लगा। हालांकि इसका वायर थोड़ा छोटा है लेकिन आप वायर एक्सटेंशन लगाकर इस परेशानी हो आसानी से खत्म का सकते हैं। इसके साथ मिलने वाले दो वायरलेस माइक्रोफोन इसकी सबसे अलग खासियत हैं। जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज में नहीं दिखाई देते हैं।

बहुत आसान है प्रोजेक्टर को सेटअप करना, फोन से भी हो सकता कनेक्ट

सेटअप कितना आसान

अगर आपने पहले कभी प्रोजेक्टर इस्तेमाल नहीं किया है, तब भी इसे सेटअप करना मुश्किल नहीं लगेगा। Wi-Fi कनेक्ट करने, OTT Apps लॉगिन करने और स्क्रीन एडजस्ट करने में ज्यादा समय नहीं लगता। प्रोजेक्टर का इंटरफेस काफी सिंपल रखा गया है, इसलिए टेक्निकल जानकारी कम होने पर भी यूजर आसानी से इसे चला सकता है। रिमोट का रिस्पॉन्स कई बार लैग करता है। Netflix, YouTube और बाकी Apps खोलने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन कई बार एक ऐप से दूसरे ऐप पर स्विच करने में समय लगता है।

कैसे है पिक्चर क्वालिटी?

किसी भी प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी ताकत उसकी पिक्चर क्वालिटी होती है। कंपनी इसमें 1080P और 4K सपोर्ट देने का दावा करती है। हमने फुल HD और 4K दोनों तरह का कंटेंट चलाकर देखा। फुल HD कंटेंट काफी शार्प दिखाई देता है और कलरर्स भी अच्छे लगते हैं। रात के समय या डार्क रूक में इसका एक्सपीरियंस अच्छा है। लेकिन अगर दिन में इसे यूज करते हैं और आपके घर में धूप तेज आती है तो प्रोजेक्टर की स्क्रीन की विजिबिलिटी हल्की महसूस होगी। 150 इंच तक बड़ी स्क्रीन का सपोर्ट मिलने की वजह से क्रिकेट मैच और एक्शन मूवीज देखने का मजा काफी बढ़ जाता है।अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो यह प्रोजेक्टर आपको काफी पसंद आ सकता है। हमने इस पर कई आईपीएल मैच स्ट्रीम किए और बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का अलग ही अनुभव मिला। कमेंटरी साफ सुनाई देती है और स्क्रीन साइज इतना बड़ा हो जाता है कि दोस्तों के साथ मैच देखने में स्टेडियम जैसा फील आता है।

मैच का मजा होगा दोगुना

OTT Apps चलाने का अनुभव

प्रोजेक्टर में एंड्रायड बेस्ड OTT Apps का सपोर्ट मिलता है। Netflix, YouTube और बाकी Streaming Apps चलाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सबसे अच्छी बात यह लगी कि अलग से Fire TV Stick लगाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। Remote का रिस्पांस भी ठीक रहा। Apps कभी-कभी थोड़ा समय जरूर लेते हैं, लेकिन रोजमर्रा इस्तेमाल में बहुत बड़ी दिक्कत महसूस नहीं हुई।

सब कुछ देख सकेंगे बड़ी स्क्रीन पर

साउंड क्वालिटी ने किया सरप्राइज

अक्सर बजट प्रोजेक्टर्स में साउंड सबसे कमजोर हिस्सा होता है, लेकिन Lifelong ROAR Projector यहां अच्छा काम करता है। इसमें 20W बिल्ट इन स्पीकर्स दिया है जो छोटे से मीडियम कमरे में यूज करने पर काफी लाउड महसूस होते हैं। डायलॉग्स साफ सुनाई देते हैं और म्यूजिक में भी अच्छा इफेक्ट मिलता है। अगर आप बहुत बड़ी पार्टी नहीं कर रहे हैं तो अलग स्पीकर लगाने की जरूरत महसूस नहीं होती। मूवी देख रहे हो क्रिकेट साउंड आपको आराम से साफ सुनाई देगा।

सम्बंधित सुझाव

Karaoke फीचर कितना काम का

इस प्रोजेक्टर के साथ मिलने वाले दो Karaoke Mic शुरुआत में सिर्फ एक्स्ट्रा फीचर लगे थे, लेकिन बाद में यही सबसे मजेदार हिस्सा निकले। दोनों वायरलेस माइक आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। हमने YouTube कराओके म्यूजिक ट्रैक के साथ इसे इस्तेमाल किया तो इसका अनुभव काफी अच्छा रहा। आपको इन माइक में गाने में गाना गाने में मजा आएगा। अगर घर में छोटी पार्टी या वीकेंड में म्यूजिकल नाईट करना पसंद करते हैं तो यह फीचर आपको जरूर पसंद आएगा।

Karaoke Mic देंगे म्यूजिकल नाईट वाला फील

किन लोगों के लिए सही है यह

अगर आप घर पर मूवी और सीरीज देखना पसंद करते हैं, बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं या Smart TV का सस्ता ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह प्रोजेक्टर आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Verdict

अगर आपका बजट 10 रुपए हजार के आसपास है और आप घर पर बड़ी स्क्रीन वाला एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Lifelong ROAR Projector एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खासकर मूवी, OTT ऐप्स, क्रिकेट मैच और Karaoke जैसे इस्तेमाल में यह प्रोजेक्टर काफी मजेदार अनुभव देता है। इसकी बड़ी स्क्रीन, 20W स्पीकर्स और एंड्रायड सपोर्ट इसे बेहतर बनाते हैं। अगर आप स्मार्ट टीवी की जगह कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं और घर को मिनी थिएटर जैसा बनाना चाहते हैं, तो यह प्रोजेक्टर आपको पसंद आ सकता है। हालांकि दिन में इसकी ब्राइटनेस थोड़ी और बेहतर हो सकती थी और UI भी कभी-कभी स्लो महसूस होता है, लेकिन इस कीमत में ये कमियां बहुत बड़ी नहीं लगतीं। आप Lifelong ROAR Projector को खरीदना चाहते हैं तो Amazon से करीब 8,499 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर कीमत थोड़ी और कम हो जाएगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।