छूमंतर होगी गर्मी! आधी कीमत में खरीदें LG का AC, 75000 वाला एसी अब मिल रहा ₹35,490 में, 10 साल की वारंटी भी

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

LG का 1.5 टन 6-in-1 कन्वर्टिबल AC भारी डिस्काउंट के साथ Amazon पर उपलब्ध है। 75000 वाला यह AC अब आधी कीमत पर बेचा जा रहा है। इस एसी के साथ में 10 साल की वारंटी और दमदार कूलिंग फीचर्स मिलते हैं।

छूमंतर होगी गर्मी! आधी कीमत में खरीदें LG का AC, 75000 वाला एसी अब मिल रहा ₹35,490 में, 10 साल की वारंटी भी

LG AC at Half Price: भारत में इस समय बहुत भयंकर गर्मी पड़ रही है लोगों के लिए घर में रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में पंखे और कूलर अब राहत देने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। इसी की वजह से एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रीमियम ब्रांड का AC आधी कीमत में मिल जाए, तो यह किसी बड़ी डील से कम नहीं है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर LG का 1.5 टन का पावरफुल Split AC भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

सम्बंधित सुझाव

यह AC सिर्फ सस्ता ही नहीं है, बल्कि इसमें मिलने वाले फीचर्स भी काफी एडवांस हैं। इसमें 6-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर, एंटी-वायरस फिल्टर और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह AC बिजली की बचत करने के साथ-साथ तेज कूलिंग भी देता है। अगर आप इस गर्मी में नया AC लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

LG 1.5 Ton 3 Star पर तगड़ा डिस्काउंट और ऑफर्स

LG के इस AC को अमेजन 53% का डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। डिस्काउंट के बाद आप फोन को 35,490 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके बाद बैंक ऑफर इस डील को और सस्ता बना देते हैं। Amazon पर अक्सर SBI, HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है। आमतौर पर यह छूट 2,500 रुपए तक की छूट मिल सकती है। इसके साथ ही 1,248 रुपए की EMI पर एसी को खरीदा जा सकता है।

LG AC पर बंपर ऑफर

अगर आपके पास पुराना AC है, तो एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम हो सकती है। इसके साथ ही पुराने AC के बदले 5000 रुपए तक की छूट मिल जाएगी। इसके अलावा कुछ यूजर्स को Amazon Pay या बैंक की तरफ से अतिरिक्त कैशबैक भी मिल जाता है, जो 1200 रुपए तक हो सकता है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के जरिए आप इस AC को आसान मासिक किस्तों में भी खरीद सकते हैं।

LG AC के 5 धमाकेदार फीचर्स

1. LG के इस AC में 6-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जब ज्यादा गर्मी हो तो आप इसे फुल पावर पर चला सकते हैं और हल्की गर्मी में कम पावर पर इस्तेमाल करके बिजली की बचत कर सकते हैं।

2. इस AC में ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो तेजी से कमरे को ठंडा करता है और साथ ही कम बिजली खर्च करता है।

3. इस AC में 4-way swing फीचर मौजूद है, जिससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है। इसके अलावा Viraat Mode दिया गया है, जो बहुत ज्यादा गर्मी में भी तेजी से कूलिंग करता है।

4. LG ने इस AC में HD फिल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन भी दिया है। यह फीचर हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को कम करने में मदद करता है, जिससे आपको ठंडी और साफ हवा मिलती है।

5. LG इस AC पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दे रहा है। इसका मतलब है कि आपको लंबे समय तक किसी बड़ी परेशानी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।