दमदार JBL 9-स्पीकर सिस्टम और AI फीचर्स वाला धांसू टैबलेट लाया Lenovo, इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय मार्केट में नया Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च हो चुका है। इसमें 12.1 इंच 2.5K 120Hz डिस्प्ले, JBL के 9-स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। 

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

अगर आप ऐसा टैबलेट चाहते हैं जो सिर्फ वीडियो देखने के लिए ही नहीं बल्कि स्टडी, ऑनलाइन मीटिंग और रोजमर्रा के AI फीचर्स के लिए भी शानदार हो, तो Lenovo Tab Plus Gen 2 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो घर, ऑफिस और ट्रैवल के दौरान एक प्रीमियम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं। बड़े 12.1-इंच डिस्प्ले, दमदार JBL स्पीकर सिस्टम, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ इसे एक ऑल-राउंडर टैबलेट बनाते हैं।

Lenovo Tab Plus Gen 2

Lenovo Tab Plus Gen 2 में 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो, वेब ब्राउजिंग और ई-लर्निंग के दौरान अच्छे कलर और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन भी काफी स्मूद फील होते हैं।

JBL के 9 स्पीकर और Dolby Atmos का दम

टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑडियो सिस्टम है। Lenovo ने इसमें JBL की ओर से ट्यून किया गया 9-स्पीकर सेटअप दिया है, जो Dolby Atmos तकनीक के साथ आता है। इसका मतलब है कि फिल्में देखने, गाने सुनने या वीडियो कॉल करने के दौरान आपको काफी इमर्सिव और रिच साउंड क्वॉलिटी मिलेगी। इतना ही नहीं, इसमें Bluetooth Speaker Mode भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को टैबलेट से कनेक्ट करके इसे एक स्टैंडअलोन ब्लूटूथ स्पीकर की तरह यूज कर सकते हैं। यानी म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनने के लिए अलग स्पीकर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

AI फीचर्स से होगा रोजमर्रा का काम आसान

Lenovo Tab Plus Gen 2 में कई AI आधारित फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे स्मार्ट प्रोडक्टिविटी डिवाइस बनाते हैं। टैबलेट में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा Lenovo Smarter Reader और AI Notes जैसे टूल्स पढ़ाई, नोट्स बनाने और डॉक्यूमेंट्स को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद करते हैं। ये फीचर्स स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स सभी के लिए काम के साबित हो सकते हैं।

360-डिग्री किकस्टैंड से कई तरह से करें इस्तेमाल

Lenovo ने इस टैबलेट में 360-डिग्री रोटेटिंग किकस्टैंड दिया है, जिससे इसे अलग-अलग तरीके से यूज किया जा सकता है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से Hanging Mode, Stand Mode, Theatre Mode और Lean Mode का यूज कर सकते हैं। चाहे किचन में रेसिपी देखनी हो, डेस्क पर वीडियो कॉल करनी हो या बेड पर मूवी देखनी हो, यह किकस्टैंड हर हाल में काम का साबित हो सकता है।

10200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

टैबलेट में 10200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 15 घंटे तक YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ देती है। वहीं, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से टैबलेट को फटाफट चार्ज किया जा सकता है। Lenovo ने इस टैबलेट को कई एक्सेसरीज के साथ भी कम्पैटिबल बनाया है। यूजर्स इसे Lenovo Tab Pen Plus, Lenovo Wireless Keyboard और Lenovo 68W USB-C Wall Charger के साथ यूज कर सकते हैं।

इतनी रखी गई है टैबलेट की कीमत

Lenovo Tab Plus Gen 2 जल्द ही Lenovo की ऑफीशियल वेबसाइट, बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये रख गई है। हालांकि, पहले सेल के समय अन्य ऑफर्स अलग से मिल सकते हैं।

आप इन Lenovo Tab पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।