Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lenovo Legion 5 2025 laptop launched in India with AI features and cooling tech
आ गया Lenovo का प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप, AI फीचर्स और बेहतरीन कूलिंग; जानें कीमत

आ गया Lenovo का प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप, AI फीचर्स और बेहतरीन कूलिंग; जानें कीमत

संक्षेप:

लेनोवो ने भारतीय मार्केट में अपना धांसू गेमिंग लैपटॉप Legion 5 (2025) लॉन्च कर दिया है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं और कूलिंग टेक का सपोर्ट मिल रहा है और यह प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर लॉन्च हुआ है। 

Nov 17, 2025 05:55 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

टेक ब्रैंड लेनोवो ने भारत में अपना नया Legion 5 (2025) गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जो गेमर्स और क्रिएटर्स दोनों के लिए एक पावरफुल विकल्प बनकर आया है। यह लैपटॉप लेटेस्ट हार्डवेयर, बेहतर कूलिंग और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

सम्बंधित सुझाव

लैपटॉप में 15.3 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1920x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह स्क्रीन Dolby Vision और Nvidia G-Sync सपोर्ट के साथ आती है, जो गेमिंग को विजुअली और भी स्मूद बनाती है। 300nits ब्राइटनेस और TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए कंफर्टेबल बनाता है।

ये भी पढ़ें:iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपको कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट

परफॉर्मेंस के मामले में बेजोड़ लैपटॉप

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें AMD का नया Ryzen 7 260 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5050 GPU दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल है। इसमें 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है, जो तेज परफॉर्मेंस और ढेर सारा स्टोरेज स्पेस ऑफर करता है। लैपटॉप 160W TDP पर चलता है और Lenovo Turbo Fans, कॉपर हीट पाइप्स और एल्युमिनियम हीटसिंक के साथ आता है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स में भी टेंपरेटर कंट्रोल रखता है।

सम्बंधित सुझाव

पावरफुल बैटरी लाइफ और ऑडियो

Lenovo AI Core और Gaming Zone के AI टूल्स लैपटॉप की परफॉर्मेंस को जरूरत के हिसाब से ऑप्टिमाइज करते हैं। इससे यूजर्स को गेमिंग और क्रिएटिव वर्क दोनों में बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। लैपटॉप में 80Wh की बैटरी दी गई है, जिसे 245W एडॉप्टर से चार्ज किया जाता है। साउंड के लिए इसमें Harman से ट्यून किए गए डुअल 2W स्पीकर्स मिलते हैं, जो मीडिया और गेमिंग दोनों के दौरान क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो देते हैं।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में Lenovo का लैपटॉप, Amazon पर मिल रही जबरदस्त डील

कनेक्टिविटी में HD वेबकैम, Bluetooth 5.2, WiFi 6, MUX स्विच और Windows 11 Home जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पूरी तरह एक मॉडर्न, फ्यूचर-रेडी पैकेज बनाता है।

इतनी रखी गई है लैपटॉप की कीमत

लेनोवो ने Legion 5 (2025) को भारत में 137,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर यह लैपटॉप प्रीमियम गेमिंग मार्केट में एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।