16GB रैम वाला तेजतर्रार लैपटॉप, 15 मिनट की चार्जिंग में पूरे 2 घंटे चलेगा, 15 इंच डिस्प्ले भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लेनोवो ने भारत में नए Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। इसे 14 इंच और 15 इंच स्क्रीन साइज में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,09,990 रुपये से शुरू होती है। नए लैपटॉप में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं

16GB रैम वाला तेजतर्रार लैपटॉप, 15 मिनट की चार्जिंग में पूरे 2 घंटे चलेगा, 15 इंच डिस्प्ले भी

Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 Launched in India: नया लैपटॉप खरीदने का प्लान तो लेनोवो का नया मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लेनोवो ने भारत में अपने नए Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पतला और हल्का-फुलका है। कंपनी का कहना है कि स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और फैमिली के लिए बनाए गए इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर है, जिसमें Copilot+ की क्षमताएं भी हैं। यह 14-इंच और 15-इंच डिस्प्ले साइज ऑप्शन में उपलब्ध है और विंडोज 11 पर चलता है। लैपटॉप Lenovo के AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स और प्रोडक्टिविटी टूल्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें लंबी चलने वाली 60Wh की बैटरी भी है। भारत में कितनी है इस लैपटॉप की कीमत, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

इतनी है Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 की कीमत

भारत में लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 जेन 11 लैपटॉप की कीमत 1,09,990 रुपये से शुरू होती है। लैपटॉप लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट, लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और देश भर में ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेनोवो अपनी वेबसाइट के माध्यम से कस्टम-टू-ऑर्डर (सीटीओ) ऑप्शन प्रदान करेगा, जिससे ग्राहक अपनी जरूरतों के हिसाब से लैपटॉप को कॉन्फिगर कर सकेंगे। इसे केवल लूना ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर के हिस्से के रूप में, कंपनी 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई, 10,000 रुपये तक की इंस्टैंट बैक डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, यह 999 रुपये में एक साल के पर्प्लेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 की खासियत

lenovo ideapad slim 3 gen 11

बड़ा डिस्प्ले, हैवी रैम और तेज प्रोसेसर

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 जेन 11 लैपटॉप 14-इंच और 15-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में आता है। दोनों पैनल 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। ब्रांड का दावा है कि स्लिम बेजेल्स के कारण डिस्प्ले 90 प्रतिशत का एक्टिव एरिया रेशो प्रदान करता है। आखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए टीयूवी-सर्टिफाइड भी है। लेनोवो लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर से लैस है और एक सर्टिफाइड कोपायलट+ पीसी है। ग्राफिक्स के लिए, यह इंटेल आर्क ग्राफिक्स के साथ 16GB मेमोरी और 512GB तक PCIe Gen4 एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आता है। लैपटॉप में 1.3 मिमी की-ट्रैवल वाला एक कीबोर्ड है और इसे ऑप्शनल बैकलिट कीबोर्ड के साथ पेश किया गया है। इसमें वीडियो कॉल और विंडोज हैलो फेशियल ऑथेंटिकेशन के लिए प्राइवेसी शटर के साथ एक फुल एचडी IR कैमरा भी मिलता है।

लैपटॉप में ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट भी

लेनोवो का कहना है कि आइडियापैड स्लिम 3 जेन 11 में कोपायलट+ पीसी क्षमताएं हैं जैसे एआई-पावर्ड असिस्टेंट, इंटेलिजेंट सर्च, रियल टाइम ट्रांसलेसन फीचर्स और विंडोज में इंटीग्रेटेड प्रोडक्टिविटी टूल्स। यह परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन, बेहतर सिक्योरिटी और सिंपल डिवाइस मैनेजमेंट के लिए लेनोवो स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है।

15 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगा

लैपटॉप में 60Wh की बैटरी है और यह रैपिड चार्ज बूस्ट फीचर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स इसे सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एनर्जी स्टार 9.0 सर्टिफिकेशन, ईपीईएटी गोल्ड रजिस्ट्रेशन और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी है। लैपटॉप पर मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, डिस्प्लेपोर्ट और पावर डिलीवरी सपोर्ट के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एचडीएमआई 1.4, एक एसडी कार्ड रीडर और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।