10200mAh तक की बैटरी वाले दो नए टैब, डिस्प्ले 13 इंच तक का, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर

Mar 03, 2026 07:43 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनी के नए टैब 10200mAh तक की बैटरी से लैस हैं। इनमें कंपनी 13 इंच तक का डिस्प्ले दे रही है। इन टैब में आपको तगड़ा प्रोसेसर भी मिलेगा। लेनोवो के ये टैब MWC 2026 में इंट्रोड्यूस किए हए हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन टैब के बारे में। 

10200mAh तक की बैटरी वाले दो नए टैब, डिस्प्ले 13 इंच तक का, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर

लेनोवो ने MWC 2026 में अपने दो नए टैब- Idea Tab Pro Gen 2 और Legion Tab Gen 5 को इंट्रोड्यूस किया है। कंपनी के नए टैब 10200mAh तक की बैटरी से लैस हैं। इनमें कंपनी 13 इंच तक का डिस्प्ले दे रही है। आइडिया टैब प्रो जेन 2 की कीमत 549 यूरो (करीब 59 हजार रुपये) है। वहीं, लीजन टैब जेन 5 के बेस वेरिएंट की कीमत यूरोप में 999 यूरो (करीब 1.7 लाख रुपये) है। इसकी सेल अप्रैल में शुरू होगी। आइए डीटेल में जानते हैं लेनोवो के इन टैब के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

आइडिया टैब प्रो जेन 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस टैब में 13 इंच का 3.5K PureSight Pro डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 800 निट्स का है। टैब 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी मेमरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। यह फोन 10200mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए इसमें जेबीएल का क्वॉड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट भी है। यह टैब ऐंड्रॉयड 18 पर काम करता है।

lenovo

लीजन टैब जेन 5 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

यह टैब 8.8 इंच के 3K LCD पैनल के साथ आता है। यह 165Hz तक के वैरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 750 निट्स का है। टैब 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर पर काम करता है। टैब का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए भी इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैब 9000mAh की बैटरी से लैस है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सम्बंधित सुझाव

यह टैब ऐंड्रॉयड 16 पर काम करता है और इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें यूजर्स को कई शानदार एआई फीचर्स भी मिलेंगे। 360 ग्राम के इस टैब में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी-C पोर्ट, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह टैब एक्सिप्स ब्लैक, ग्लेशियर वाइट और फाइफा एडिशन कलर ऑप्शन में आता है।

(Photo: Gizmochina)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।