Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़led smart tv available on flipkart offering dolby sound under rupees 12500
दमदार डॉल्बी साउंड वाले बेहद किफायती टीवी, कीमत 12500 रुपये से कम, लिस्ट में शाओमी भी

दमदार डॉल्बी साउंड वाले बेहद किफायती टीवी, कीमत 12500 रुपये से कम, लिस्ट में शाओमी भी

संक्षेप:

बजट सेगमेंट में नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन मौजूद हैं। इन टीवी की कीमत 12500 रुपये से कम है। ये टीवी शानदार पिक्चर क्वॉलिटी और जबर्दस्त डॉल्बी साउंड के साथ आते हैं।

Sat, 1 Nov 2025 12:39 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बजट सेगमेंट में नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर आपके लिए तीन जबर्दस्त ऑप्शन मौजूद हैं। इन टीवी की कीमत 12500 रुपये से कम है। ये टीवी शानदार पिक्चर क्वॉलिटी और जबर्दस्त डॉल्बी साउंड के साथ आते हैं। हमारी इस लिस्ट में टीसीएल, शाओमी और मोटोरोला के टीवी शामिल हैं। खास बात है कि इन टीवी पर कुछ बेस्ट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।

TCL V5C 80 cm (32 inch) QLED Full HD Smart Google TV 2025 Edition

इस टीवी की कीमत 12490 रुपये है। टीवी पर 10 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस टीवी को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टीवी में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।

XIAOMI by Mi A Series 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Google TV

इस टीवी की कीमत 11999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह टीवी 10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए टीवी में 20 वॉट के ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी साउंड दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बड़े काम की है गूगल मैप्स की यह सीक्रेट ट्रिक, बहुत कम लोगों को है पता

MOTOROLA 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition (32HDGQMDDAQ)

यह टीवी 10490 रुपये के प्राइसटैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। कंपनी का यह टीवी 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ मिल रहा है। आप इसे एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। टीवी पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यह टीवी 32 इंच के QLED HD Ready डिस्प्ले से लैस है। दमदार साउंड के लिए इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ 40 वॉट के स्पीकर्स मिलेंगे।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।