Lava का जलवा: ₹7499 में लाया 8GB रैम, 13MP कैमरा, पानी-धूल से खराब नहीं होने वाला फोन

Feb 12, 2026 08:03 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lava Yuva Star 3 भारत में 7500 रुपए से कम की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस बजट फोन में 5000mAh बैटरी, IP64 प्रोटेक्शन, 13MP कैमरा और Android 15 Go मिलता है। जानें सभी फीचर्स और कीमत।

Lava का जलवा: ₹7499 में लाया 8GB रैम, 13MP कैमरा, पानी-धूल से खराब नहीं होने वाला फोन

Lava Yuva Star 3 Launched: अगर आप फीचर फोन की जगह स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Lava ने एक नया ऑप्शन पेश किया है। भारतीय कंपनी Lava ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7500 रुपए तक रखी गई है, जो बजट सेगमेंट में इसे बेस्ट ऑप्शन बनाती है। कंपनी का कहना है कि इसमें रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, व्हाट्सऐप, ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखना आराम से हो सकेगी। Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। यानी फोन हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। आइए आपको बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स:

Lava Yuva Star 3 कीमत और उपलब्धता

Lava Yuva Star 3 को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह फोन पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Lava Yuva Star 3 दो रंगों में मिलेगा Indus Black और Siachen White।

Lava Yuva Star 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Lava के इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो देखना, ऑनलाइन क्लास करना और सोशल मीडिया चलाना आसान और आरामदायक हो जाता है। Lava Yuva Star 3 में Octa-core प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB की फिजिकल RAM और 4GB की वर्चुअल रैम मिलती है। जिससे टोटल 8GB रैम हो जाती है। फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसमें आप फोटो, वीडियो और ऐप्स आराम से सेव कर सकते हैं।

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसमें Type-C पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।Lava Yuva Star 3 में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉल और सेल्फी ली जा सकती है।

Lava Yuva Star 3 फोन की खास बात इसका IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है। यानी हल्की धूल या पानी के छींटों से फोन को नुकसान नहीं होगा। इस बजट में यह फीचर मिलना बड़ी बात है। फोन Android 15 Go एडिशन पर चलता है। Lava अपने ग्राहकों को फ्री होम सर्विस सुविधा भी देता है। यानी जरूरत पड़ने पर फ्री होम सर्विस की सुविधा मिल सकती है। साथ ही ध्यान दें कि फोन के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lava Yuva Star 3 launched in india at just 7499 rupees with 8GB RAM 13MP camera IP64 ratings
;;;