बजट 5G फोन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! आ रहा है Lava का 6000mAh बैटरी वाला फोन
Lava ने अपनी नई Virat Series में Virat V1 5G और Virat V1 के खास फीचर्स लॉन्च से पहले शेयर कर दिए हैं। 6000mAh तक की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और क्लीन Android जैसे फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे।

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने अपनी नई Virat Series के साथ आने वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 स्मार्टफोन्स के बड़े फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये दोनों स्मार्टफोन उन भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो अफॉर्डेबल प्राइस कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। दोनों डिवाइस 24 जुलाई को लॉन्च होंगे और Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होंगे।
नया Virat V1 5G इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आएगा, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा मजबूत साबित होगा।
ऐसे होंगे फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस
बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा, जबकि 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि फोन में बिना एडवर्टाइजमेंट और ब्लोटवेयर वाला क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलेगा। यह Arya Blue और Sonar Gold कलर्स में उपलब्ध होगा।
Lava Virat V1 भी देगा भरोसेमंद एक्सपीरियंस
Virat V1 उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो एक भरोसेमंद एंट्री-लेवल फोन चाहते हैं। इसमें 5000mAh बैटरी, 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और IP64 डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें भी 4GB RAM, 4GB वर्चुअल RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा शामिल है। कंपनी ने इसमें भी क्लीन Android एक्सपीरियंस देने का दावा किया है। यह Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर्स में उपलब्ध होगा।
मिलेगा Free Service@Home का फायदा
Lava ने बताया है कि Virat Series के दोनों स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी की Free Service@Home सर्विस भी मिलेगी। इसके जरिए ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर पर ही डिवाइस रिपेयर किया जाएगा।
अगले हफ्ते होने वाला है लॉन्च
Lava Virat V1 5G और Virat V1 को 24 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


