सिर्फ ₹11,999 में लें 5G स्मार्टफोन, आज रात खत्म हो रहा ऑफर; इसमें 6000mAh बैटरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G की पहली सेल लाइव हो गई है। फर्स्ट डे सेल के स्पेशल ऑफर में फोन बेहद सस्ते मिल रहे हैं। 5G मॉडल तो इंट्रोडक्टरी ऑफर में 11,999 रुपये में मिल रहा है। देखें कीमत और खासियत की पूरी डिटेल

lava virat v1 5g
Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर में यह 11,999 रुपये में मिल रहा है।

5G Phone under 12K: 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो यह खबर खास आपके लिए है। देसी ब्रांड Lava के नए फोन भारत में धूम मचा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Virat V1 5G और Virat V1 4G की। इन दोनों फोन्स की पहली सेल आज से शुरू हो चुकी है और फर्स्ट सेल पर मिल रहे स्पेशल ऑफर में ये फोन अपनी ओरिजनल प्राइस से सस्ते मिल रहे हैं। ये फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट हो सकते हैं, जो कम बजट में लोहालाट बॉडी, स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाले वाल तलाश रहे हैं। सेल में फोन का 5G ऑफर के बाद 12,000 रुपये से कम में मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं इन दोनों फोन्स की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: कीमत और ऑफर

ये दोनों फोन आज से (31 जुलाई) फ्लिपकार्ट और लावा वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। लावा विराट V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर में यह 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, लावा विराट V1 की कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ऑफर में 8,999 रुपये के स्पेशल प्राइज पर मिल रहा है। यह स्पेशल कीमतें केवल आज यानी सेल के पहले दिन के लिए हैं। विराट V1 5G को आर्य ब्लू और सोनार गोल्ड कलर्स, जबकि विराट V1 4G को नीलगिरि ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी इन पर डोरस्टेप ऑफ्टर सेल्स सर्विस भी दे रही है।

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: बड़ा डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

ये दोनों फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 720x1,600 पिक्सेल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। विराट V1 5G एंड्रॉयड 16 पर चलता है, जबकि लावा विराट V1 4G वेरिएंट एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर चलता है।

5G वेरिएंट यूनिसोक T8200 प्रोसेसर पर चलता है, जबकि विराट V1 4G में यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर पर चलता है। दोनों 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं और दोनों में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे रैम बढ़कर 8GB तक हो जाती है। ऑनबोर्ड स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए, विराट V1 5G और विराट V1 दोनों में AI पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। लावा विराट V1 5G में 6,000mAh की बैटरी है, जबकि लावा विराट V1 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी है। दोनों में 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये दोनों फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़सिर्फ ₹11,999 में लें 5G स्मार्टफोन, आज रात खत्म हो रहा ऑफर; इसमें 6000mAh बैटरी