सस्ते 5G फोन को खरीदने टूट पड़े ग्राहक, पहली ही सेल में STOCK खत्म, कंपनी भी हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G ने भारत में आते ही तहलका मचा दिया। सेल शुरू होते ही ग्राहक इन्हें खरीदने के लिए टूट पड़े और पहली ही दिन पूरा Stock खत्म हो गया है। सेल में 5G मॉडल 11,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर मिल रहा था।

lava virat series sold out
lava virat series sold out

Lava Virat Series स्मार्टफोन्स ने भारत में आते ही धूम मचा दी है। पहले सेल में ही ग्राहक इन फोन्स को खरीदने के लिए टूट पड़े और कुछ ही समय इसका स्टॉक खत्म हो गया। ग्राहकों को रिस्पॉन्स देखकर खुद कंपनी भी हैरानी रह गई। सीरीज में दो फोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। दोनों कई खूबियां शेयर करते हैं। इनकी पहली सेल आज दोपहर 12:00 बजे से Flipkart पर शुरू हुई थी और पहली ही सेल में स्टॉक खत्म हो गया। खुद कंपनी ने बताया कि लावा विराट सीरीज को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और सेल के दिन ही इसका स्टॉक सबसे तेजी से खत्म हो गया। यह उन ऑनलाइन-फर्स्ट ग्राहकों की बढ़ती संख्या को दिखाता है जो ऐसे डिवाइस चाहते हैं जिनमें भरोसेमंद परफॉर्मेंस, क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, अच्छी बिल्ड क्वालिटी हो, और जो किफायती कीमत पर उपलब्ध हों।

कंपनी ने ग्राहकों का धन्यवाद किया

कंपनी ने फ्लिपकार्ट और अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लोगों का आधार व्यक्त करते हुए कहा कि हम फिर आएंगे। सेल में फोन का 5G मॉडल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 12,000 रुपये से कम में मिल रहा है। हालांकि यह ऑफर केवल आज रात तक के लिए था।

lava virat series goes out of stock

चलिए डिटेल में बताते हैं इन दोनों फोन्स की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: कीमत और ऑफर

ये दोनों फोन आज से (31 जुलाई) फ्लिपकार्ट और लावा वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। लावा विराट V1 5G की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर में यह 11,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, लावा विराट V1 की कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन ऑफर में 8,999 रुपये के स्पेशल प्राइज पर मिल रहा है। यह स्पेशल कीमतें केवल आज यानी सेल के पहले दिन के लिए हैं। विराट V1 5G को आर्य ब्लू और सोनार गोल्ड कलर्स, जबकि विराट V1 4G को नीलगिरि ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी इन पर डोरस्टेप ऑफ्टर सेल्स सर्विस भी दे रही है।

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: बड़ा डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

ये दोनों फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 720x1,600 पिक्सेल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। विराट V1 5G एंड्रॉयड 16 पर चलता है, जबकि लावा विराट V1 4G वेरिएंट एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर चलता है।

5G वेरिएंट यूनिसोक T8200 प्रोसेसर पर चलता है, जबकि विराट V1 4G में यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर पर चलता है। दोनों 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं और दोनों में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे रैम बढ़कर 8GB तक हो जाती है। ऑनबोर्ड स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G: कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए, विराट V1 5G और विराट V1 दोनों में AI पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। लावा विराट V1 5G में 6,000mAh की बैटरी है, जबकि लावा विराट V1 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी है। दोनों में 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये दोनों फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।

कंपनी का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़सस्ते 5G फोन को खरीदने टूट पड़े ग्राहक, पहली ही सेल में STOCK खत्म, इतनी है कीमत