इस दिन आ रहे दो 'Virat' फोन, धूल, मिट्टी, पानी सबकुछ झेल लेंगे; ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा
Lava अब भारत में विराट सीरीज के दो धांसू स्मार्टफोन Virat V1 और Virat V1 5G को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ये दोनों मॉडल 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे बाजार में डेब्यू करेंगे।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Lava भारतीय बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। कुछ दिन पहले ही यह पता चला था कि लावा भारतीय बाजार में 'विराट' नाम से स्मार्टफोन की एक नई सीरीज लॉन्च करने जा रहा है और फ्लिपकार्ट पर लावा विराट डिवाइस के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि फोन लॉन्च होने के बाद भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसा लग रहा है कि फोन मजबूत बॉडी के साथ आएगा, क्योंकि माइक्रोसाइट में इसे दीवार फाड़ कर निलकते हुए दिखाया है, जो इसकी मजबूती का हिंट देती है। कंपनी ने यह भी टीज किया है कि फोन को 400 से ज्यादा कड़े टेस्ट से पास किया गया है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर उन स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है, जिन्हें इस लाइनअप के तहत लॉन्च किया जाएगा।

Video में देखें फोन की पहली झलक
विराट सीरीज के तहत आने वाले स्मार्टफोन्स का नाम Lava Virat V1 और Lava Virat V1 5G होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Lava Virat V1 मॉडल के बारे में हिंट मिला है कि यह ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। इसमें एक स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 13MP का AI कैमरा और LED फ्लैश है। माना जा रहा है कि यह फोन वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बिल्ड के साथ आएगा। इसके निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है।
Lava Virat V1 5G की बात करें तो, इस फोन की झलक ब्लू और बेज जैसे कलर्स में दिखाई गई है, जिसके पिछले हिस्से पर एक पैटर्न वाला डिजाइन है। कैमरा मॉड्यूल में कैमरा सेंसर और LED फ्लैश है। इसके निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक मौजूद हैं।
खबरों के मुताबिक, लावा की 'विराट' सीरीज 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बजट सेगमेंट से लेकर 25,000 रुपये तक के मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगी। यह सीरीज बैटरी लाइफ, इमेजिंग और प्रोसेसिंग पर फोकस करेगी। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
आप Lava के इन स्मार्टफोन्स पर भी विचार कर सकते हैं, जो Amazon पर कम कीमत में मिल रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां लिस्ट दी गई है। देखें लिस्ट और तुरंत यहीं से ऑर्डर करें…

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


